बोर्ड एग्जाम में कैसे करें टाइम मैनेजमेंट? जानें सिंपल टिप्स
By Mahima Sharan01, Mar 2024 02:45 PMjagranjosh.com
एग्जाम के लिए बनाए टाइम टेबल
जब हम पहले से रणनीति बनाकर परीक्षा देने जाते हैं तो हमें पता होता है कि हमें प्रत्येक प्रश्न के लिए कितना समय देना है और रिवीजन के लिए कितना समय निकालना है। इससे हम पेपर समय पर पूरा कर पाते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर पाते हैं।
सिलेबस को समझें
परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझकर ही पढ़ें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस विषय को कितना समय देना है।
टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें
एक टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें। सभी विषयों को समय दें और आराम के साथ-साथ अच्छी नींद भी लें।
मॉक टेस्ट दें
पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट भी देते रहें, इससे आपको पता चल जाएगा कि परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न को कितना समय देना है।
परीक्षा देते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दोनों परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले उपलब्ध होते हैं। इस समय का सदुपयोग करें, सबसे पहले उत्तर पुस्तिका में अपना नाम और रोल नंबर सही-सही लिखें। इसके बाद सभी प्रश्नों को पढ़ें।
पेपर को पूरी तरह से समझ लें
सबसे पहले पेपर को पूरा पढ़ें और समझें। सही उत्तर देने के लिए प्रश्नों को सही ढंग से समझना बहुत जरूरी है।
प्रत्येक प्रश्न के लिए निश्चित समय निर्धारित करें
प्रत्येक प्रश्न का समय उसके अंकों के अनुसार तय करें। इससे आपको अपना पेपर समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले सोचें
प्रश्नों के उत्तर लिखने से पहले एक रूपरेखा बना लें और सोच लें कि आपको किन बिंदुओं पर उत्तर लिखना है। सोचते समय कागज पर नोट्स लिखें। फिर उन नोट्स को देखकर जल्दी से उत्तर लिखें।
रिवीजन करना
परीक्षा देने से पहले रिवीजन के लिए समय पहले से तय कर लें। सभी उत्तर लिखने के बाद अपने उत्तरों की समीक्षा करें और जो भी गलती हुई हो उसे सुधार लें।
अगर आप भी एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट सीखना चाहते हैं, तो यह टिप्स आपके काम की साबित होगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ