बुद्धिमान बच्चों के पास होते हैं ये 10 राज


By Mahima Sharan16, May 2024 04:45 PMjagranjosh.com

बुद्धिमान बच्चों के राज

कुछ बच्चों कि आदतें इतनी अनोखी होती हैं, कि हर कोई उनकी तारीफ करता रहता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनके अंदर क्या खासियत होती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे-

सुबह जल्दी उठना

अपने दिन में कुछ एक्स्ट्रा समय जोड़ने के लिए बुद्धिमान बच्चे रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं। ज्यादातर बच्चे सुबह सूर्योदय से पहले जागते हैं, क्योंकि इस वक्त वातावरण बहुत शांतिपूर्ण होता है और कोई भी डिस्टर्ब करने वाला नहीं होता।

व्यायाम करना

खुद को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद ही जरूरी है। इसलिए बुद्धिमान बच्चे रोजाना व्यायाम करते हैं ताकि उनका दिमाग सक्रिय रहे और सोचने समझने की शक्ति बढ़ें।

टू-डू लिस्ट बनाए

जीवन में सफल होना है, तो सभी कार्यों को समय पर पूरा करना बेहद ही जरूरी है। इस बात को बुद्धिमान बच्चे अच्छे से जानते हैं और इसलिए अपने रोजाना के कार्यों की लिस्ट बनाकर काम को प्राथमिकता के हिसाब से बांटते हैं।

समय के पाबंद

बुद्धिमान बच्चे समय के बेहद ही पाबंद होते हैं। वे समय के महत्व को समझते हैं, इसलिए वे किसी भी परिस्थिति में अपना समय बर्बाद नहीं करते।

लक्ष्य निर्धारित करना

जीवन में कुछ पाना है तो लक्ष्य होना बेहद ही जरूरी है, इसलिए लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य निर्धारित करने से आपको पता होता है कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं।

खुद को चैलेंज करना

अगर जीवन में सफल होना है, तो खुद को चैलेंज करना बेहद ही जरूरी है। इसलिए बुद्धिमान बच्चे हमेशा खुद को चुनौती देते हैं, ताकि वे जीवन में कुछ बेहतर और अलग कर सके।

दूसरों को सिखाना

सफल बच्चों में किसी के प्रति जलन की भावना नहीं होती। इसलिए वे दूसरों से जलने की बजाय उनकी मदद करने में विश्वास रखते हैं।

रेगुलर रिवीजन

बुद्धिमान बच्चे जानते हैं कि एक रात में कोई भी जीनियस नहीं बन सकता। इसलिए वे रोजाना पुरानी चीजों को रिवाइज करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि चीजों को दोहराने से वे लंबे समय तक याद रहती हैं।

पढ़ना और सिखना

बुद्धिमान बच्चों के लिस्ट में रोजाना पढ़ना और नई स्किल सिखना शामिल होता है। इसलिए वे रोज पढ़ते हैं और नई चीजों को सीखते हैं, ताकि उनका मानसिक विकास हो सके।

अगर आप भी बुद्धिमान बनना चाहते हैं, तो इन बातों को अपने जीवन में अप्लाई करना शुरू कर दें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

रात में पढ़ने से क्या फायदा होते हैं?