आत्म जागरूकता है महाशक्ति, ऐसे करें सुधार


By Mahima Sharan07, Oct 2024 02:25 PMjagranjosh.com

आत्म जागरूकता की अहमियत

जीवन में सफल होने के लिए आत्म जागरूकता का होना बेहद ही जरूरी है। अगर आप अंदर आत्म जागरूकता नहीं है, तो आप कभी भी कामयाब नहीं हो सकते। यहां आत्म-जागरूकता के कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है।

ताकत और कमजोरी को पहचानना

आप अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने से आप अपनी क्षमताओं के साथ-साथ अपनी कमियों से भी पूरी तरह वाकिफ हो पाते हैं। यह अहसास आपके लिए आगे बढ़ना और सुधार करना आसान बनाता है।

फीडबैक

फीडबैक के लिए हमेशा खुला रहना बेहद ही जरूरी है, ऐसे लोग आलोचना से कभी नहीं डरते। अच्छी तरह से आलोचना को समझना नए अवसर के रूप में देखा जाता है।

व्यवहार के प्रति सजग

अपने व्यवहार के प्रति सजग रहने से आप जानते हैं कि आपका व्यवहार दूसरों को कैसे प्रभावित करता है और आपके आस-पास के लोगों पर इसका असर हो सकता है। हमें अपने व्यवहार को हमेशा नियंत्रण रखना चाहिए।

भावनात्मक रूप से बुद्धिमान

आत्म-जागरूक होने के लिए भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होना बेहद ही जरूरी है। इससे आप न केवल अपनी भावनाओं को बल्कि अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को भी आसानी से पहचान सकते हैं और उन्हें प्रबंधित कर सकते हैं।

माइंडफुलनेस

ध्यान और माइंडफुलनेस का अभ्यास करने से आप वर्तमान में मौजूद रहते हैं और बिना किसी निर्णय के अपने विचारों का सकारात्मक रख सकते हैं।

विकल्पों पर विचार करना

अपने द्वारा किए गए विकल्पों पर विचार करने से किसी स्थिति के लिए सही दृष्टिकोण के बारे में सोचने का मौका मिलता है। साथ ही इससे आप अत्यधिक जागरूक व्यक्ति बनते हैं।

अच्छा श्रोता

एक अच्छे श्रोता दूसरों की बातों को सक्रिय तरीके से सुनते हैं। दूसरों की बातों को महत्व देना भी जरूरी है।

इन तरीकों से आप अपने अंदर आत्म-जागरूकता भी भावना को बढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Interesting Dussehra Activities For Kids