Sharvari Wagh: कितनी पढ़ी लिखी हैं अदाकारा? जानें


By Priyanka Pal18, Jun 2024 02:56 PMjagranjosh.com

शरवरी वाघ आज कल बहुत चर्चा में बनी हुई हैं। उनके चर्चा में बने रहने का कारण हाल में आई फिल्म मुंज्या है। आगे जानिए अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में।

बचपन

एक्ट्रेस मुंबई की रहने वाली हैं, वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी की पोती हैं। शरवरी का जन्म 14 जून 1996 को मुंबई में शैलेश वाघ और नम्रता वाघ के घर हुआ था।

एजुकेशन

उन्होंने दादर पारसी यूथ्स असेंबली हाई स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के रूपारेल कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

करियर

शरवरी ने स्टारडम की शुरुआत एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी।

फिल्मों का निर्देशन

वह साल 2015 में लव रंजन की प्यार का पंचनामा 2 की असिस्टेंट डायरेक्टर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी में भी काम किया है।

बॉलीवुड में डेब्यू

शरवरी साल 2020 में द फॉरगॉटन आर्मी में सनी कौशल के साथ ओटीटी डेब्यू में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें बंटी और बबली 2 ऑफर हुई थी।

क्लास बंक

मॉडलिंग और मनोरंजन में शरवरी स्कूल टाइम से ही दिलचस्पी रखती थीं। क्लास न लेनी पड़े इसके लिए वह बाकि कॉम्पीटीशन में भाग लेती थीं।

मॉडल

वह छोटी उम्र से ही एक मॉडल के रूप में काम कर रही हैं और धीरे-धीरे छोटे-छोटे कदम उठाते हुए अपना करियर बना रही हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

UPSC के लिए IPS पूजा यादव ने छोड़ी थी रिसेप्शनिस्ट की नौकरी