By Mahima Sharan13, Aug 2024 05:00 PMjagranjosh.com
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी के लाखों लोग दीवाने हैं। आज हम आपको इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे-
श्रद्धा कपूर का बैकग्राउंड
बता दें कि श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ था। वह 90 दशक के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं।
शुरुआती पढ़ाई
श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल से किया था। जिसके बाद अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से उन्होंने अपनी 12वीं पूरी की। 12वीं के बाद वे हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चली गई थी।
हायर एजुकेशन
अमेरिका में श्रद्धा ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने एडवरटाइजिंग स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।
फिल्मों में बनाया करियर
बीच में ही अपनी पढ़ाई अधुरी छोड़ कर श्रद्धा मुंबई वापस आ गई। यहां लौटने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्लू करना शुरू कर दिया। श्रद्धा ने आशिकी 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उनके एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए थे।
शौक
श्रद्धा को खाने-पीने का बहुत शौक है। अमेरिका में रहने के कारण उनकी अमेरिकन एक्सेंट बहुत ही अच्छी है।
जल्द ही श्रद्धा कपूर की नई फिल्म स्त्री 2 पर्दे पर आने वाली है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ