श्वेता या बेटी पलक तिवारी: किसने की है ज्यादा पढ़ाई? जानिए
By Priyanka Pal22, Feb 2025 01:47 PMjagranjosh.com
श्वेता या बेटी पलक तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी सीरियल का जाना माना चेहरा हैं। श्वेता और पलक तिवारी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।
श्वेता का बचपन
श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश क प्रतापगढ़ में हुआ था। जिसके बाद उनका परिवार सपनों की नगरी मुंबई में बस गया।
श्वेता की एजुकेशन
श्वेता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सैंट ईसाबैल्स स्कूल से की है। मुंबई के बुरहानी कॉलेज से श्वेता तिवारी ने बी.कॉम की डिग्री हासिल की है।
श्वेता का करियर
अपनी ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने टीवी सीरियल्स के लिए ऑडिशन देना शुरू किया और इस मुकाम पर पहुंची हैं।
पलक तिवारी
कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुकी पलत तिवारी श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।
पलक की एजुकेशन
दरअसल, पलक तिवारी भी ब्यूटी विद ब्रेन हैं। पलक की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है।
ग्रेजुएशन
क्लास 12 के बाद पलक ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेस से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा किया है। श्वेता की तरह ही उनकी बेटी पलक भी पढ़ाई में होशियार रही हैं।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
एलन मस्क की DOGE टीम में शामिल हुए आकाश कितने पढ़े लिखे हैं?