साइकोलॉजी के अनुसार लो कॉन्फिडेंस स्टूडेंट की 5 आदतें


By Priyanka Pal03, Feb 2024 06:46 PMjagranjosh.com

कॉन्फिडेंस

i can't do it का विचार अपने दिमाग में ना लाने वाले स्टूडेंट्स को कॉन्फिडेंस की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि ये लोग कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? कम आत्म सम्मान वाले स्टूडेंट में क्या निशानियां पायी जाती है। कहीं आप में तो, कम - आत्म सम्मान की कमीं तो नहीं।

सफलता पाने के लिए

जीवन में सफलता पाने के लिए जितना जरूरी आपका कॉन्फिडेंस है। उतना ही जरूरी है आत्मसम्मान। जिसका कनेक्शन आपकी छोटी - मोटी खुशियों से भी है।

कम आत्म सम्मान की निशानियां

जिन स्टूडेंट में आत्म सम्मान की कमीं होती है, वे ज्यादा किसी स्कूल एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करना भी पसंद नहीं करते। उन्हें अपनी डेस्क पर अकेले बैठना अच्छा लगता है।

आलोचना करना

कम आत्मसम्मान वाले स्टूडेंट हर बात में खुद की आलोचना करते हैं। जरा सी गलती पर आप खुद को कोसने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो समझ जाइए आपमें भी आत्म सम्मान की कमीं है।

तारीफ न सुनने की आदत

जिन स्टूडेंट में आत्मसम्मान की कमीं होती है, वे दूसरों के मुंह से खुद की तारीफ भी सुनना बर्दाश नहीं करते। जब भी सामने वाला आपकी तारीफ कर रहा होता है तो, आपको लगता है वे झूठ बोल रहा है।

खुद पर भरोसा न करना

ऐसे स्टूडेंट खुद से कोई भी डिसीजन नहीं ले पाते। और अगर ले भी लें तो बार - बार उसके गलत होने के बारे में ही सोचते रह जाते हैं। मोस्ट ऑफ द टाइम ये लोग दूसरों के डीसीजन पर ही फैसले ले पाते हैं।

खुद की केयर न करना

आत्मसम्मान की कमीं वाले स्टूडेंट खुद को हमेशा दूसरों के सामने नजरअंदाज करते हैं। वे खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं।

निगेटिव

ऐसे स्टूडेंट हमेशा निगेटिविटी से घिरे होते हैं। इनके पास आशा की जरा सी भी किरण आती है, तो वे उसे ज्यादा सोच - सोचकर गवां देते हैं।

Important Battles In Indian History For Competitive Exams