ये 10 आदतें अपनाएंगे तो बच्‍चे रहेंगे बुद्धिमान


By Mahima Sharan18, Apr 2024 06:41 PMjagranjosh.com

ऐसे बुद्धिमान बनेगा बच्चा

कोई भी बच्चा बुद्धिमान या कमजोर नहीं होता है। बस हमारी कुछ ऐसी आदतें हैं जो हमें इन कैटेगरी में डालती है। अगर आपको लगता है कि आप कम इंटेलिजेंट हैं, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप जीनियस बन सकते हैं।

कड़ी मेहनत और लगन

सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन का होना बेहद ही जरूरी है। यही पर कुछ बच्चे चूक जाते हैं। इसलिए अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना 100 प्रतिशत दें। किसी भी काम को पूरे निष्ठा से करें।

खुद पर भरोसा करना

जब तक आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तब-तक कोई दूसरा आप पर विश्वास नहीं कर सकता। इसलिए पहले खुद पर भरोसा करना सिखें। आपका भरोसा ही आपको कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानने देता।

समय का सदुपयोग

समय बहुत ही मूल्यवान है। हम जीवन में हर चीज दोबारा पा सकते हैं सिवाय समय के। एक बार जो समय चला गया वो लौट कर कभी भी वापस नहीं आएगा। इसलिए सही समय पर अपने कार्यों को पूरा करना सीखें।

प्लानिंग करना

इस दुनिया में जितने भी समफ व्यक्ति है वे प्लानिंग करते हैं। इसलिए अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनके लिए एक योजना तैयार करें और फिर उसी के हिसाब से आगे बढ़ते जाए।

दूसरों की मदद

कुछ लोग दूसरों की मदद करने में हिचकिचाते हैं, लेकिन यह गलत है। दूसरों की मदद करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप अपने फ्यूचर के विजन को लेकर और क्लियर हो पाते हैं।

गलतियों से सीखना

गलतियां सभी से होती है इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है। इसलिए गलतियों से न घबराएं बल्कि उससे सीख लें, उसे सुधारे और फिर से प्रयास करें। जब तक आप गलती को स्वीकार नहीं करते तब तक आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते।

हेल्दी लाइफस्टाइल

सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना। जब तक आप अंदर से मजबूत नहीं होंगे तब तब बाहरी ताकत आपकी मदद नहीं कर सकती। इसलिए हेल्दी खाए क्योंकि हेल्दी खाना दिमाग में फ्यूल की तरह काम करता है।

सवाल करना

क्या आपने कभी नोटिस किया है कक्षा में सबसे ज्यादा सवाल टॉपर्स करते हैं। क्योंकि जब तक आप अपने कॉन्सेप्ट को क्लियर नहीं करेंगे आप चीजों के लेकर कभी भी स्पष्ठ नहीं हो पाएंगे। इसलिए अपने सवालों के जवाब मांगने में कभी भी न हिचकिचाएं।

फोकस रहना

सिर्फ प्लानिंग करने से कुछ नहीं होगा। सफलता तब मिलेगी जब आप अपने कार्य के प्रति फोकस रहेंगे। इसलिए आप जितने घंटे भी पढ़े पूरे फोकस और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। ध्यान रहे कि इस दौरान आपका दिमाग न भटके।

अगर आप दैनिक तौर पर इन आदतों को फॉलो करते हैं, तो आप जल्द ही जीनियस बन जाएंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

माता-पिता से बच्चे सीखते हैं ये 10 अच्छी आदतें