असफल लोगों में होती हैं ये 10 आदतें, ऐसे करें सुधार
By Mahima Sharan03, Dec 2023 03:50 PMjagranjosh.com
बदलाव से डरना
असफल लोग किसी भी नई चीज को अपनाने या सीखने से डरते हैं। वे अपने मौजूदा स्थिति सुविधाजनक महसूस करते हैं और उससे बाहर निकलने कि कोशिश नहीं करते हैं।
अपनी सफलता को दूसरों पर डालना
ऐसे व्यक्ति कभी भी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं। जब भी वे किसी चीज में असफल होते हैं, वे अपनी गलतियों को सुधारने की वजह लोगों या स्थिति पर उसका दोष डाल देते हैं।
लक्ष्य न निर्धारित करना
जीवन में कुछ हासिल करने के लिए पहले से प्लानिंग के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करना बेहद ही जरूरी होता है, लेकिन एक असफल व्यक्ति किसी भी कार्य को करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं करते है। यही कारण है उन्हें बार-बार असफलता ही मिलती है।
चीजों की कदर न करना
असफल लोगों कि सबसे बुरी आदत यह होती है कि वे न तो समय की कदर करते है और न ही दूसरे लोगों कि। जरुरत पड़ने पर वे दूसरों से मदद मांग लेते हैं, लेकिन अपने समय पर वे कोई न कोई बहाना बना कर बचने कि कोशिश करते हैं।
नया नहीं सीखना चाहते है
आज के दौर में दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में वहीं, इंसान आगे बढ़ सकता है जो लगातार नई चीजों को सीखते हैं, लेकिन एक असफल इंसान की यही पहचान है कि वे कभी भी किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश नहीं करते हैं।
दूसरों पर चिल्लाना और गुस्सा करना
असफल व्यक्ति में कुछ ऐसी कमी होती है जिसे देखते ही आप आसानी से उनकी पहचान कर सकते हैं। न तो वे कभी अपनी गलती स्वीकार करते हैं और न ही किसी का आभार रखते है। वजाए इसके वे हमेशा दूसरों पर गुस्सा और चिल्लाते रहते हैं।
आलस्य
ऐसे लोगों में आलस्य भरा होता है। दूसरी मदद करना तो दूर कि बात है, वे इतने असली होते है कि उन्हें अपने कार्यों के लिए दूसरे लोगों कि मदद की आवश्यकता होती है और ऐसा शख्स जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है।
नकारात्मक विचार
ऐसे लोगों का स्वभाव नकारात्मकता से भरा होता है। किसी भी कार्य को करने से पहले वे उसके बारे में खुद ही नकारात्मक हो कर अपना मनोबल कमजोर करते है और नतीजा उन्हें हार का सामना करना पड़ता है।
Psychological Traits: बॉडी की शेप खोलेगा आपके पर्सनैलिटी के राज