Low IQ Adults : कहीं आपमें तो नहीं हैं ये 7 आदतें


By Priyanka Pal24, Apr 2024 07:38 PMjagranjosh.com

Low IQ वाले युवाओं को पढ़ाई और करियर को लेकर बहुत बड़ी लापारवाही होती है। आगे जानिए कहीं ये बुरी आदतें आपमें तो नहीं।

कम फोकस

अक्सर इन लोगों को ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है। यह उनके याद रखने और प्रोफेशनल विकास को प्रभावित कर सकता है।

अनियमितता

इन लोगों की एक बड़ी समस्या यह होती है कि वे अपनी पढ़ाई और करियर से दूर रहना पसंद करने लगते हैं। कम फोकस की कमी के कारण सिलेबस को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं।

कम आत्मविश्वास

कई बार ये व्यक्ति अपनी क्षमताओं में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। जो उनके करियर की गति को धीमा कर सकता है। चार लोगों के बीच में बोलने से इन्हें परहेज होने लगता है।

बेकार प्लेनिंग

किसी तरह की योजना बनाने में यह लोग बहुत पीछे होते हैं। उदाहरण के लिए एग्जाम के लिए भी सिलेबस देखने में इन्हें बोझ महसूस होता है।

स्लो रिस्पोंस

इन लोगों की धीमी प्रतिक्रिया और धीमी शिक्षा को बढ़ावा देती है। यह हमेशा दो मन बनाकर चलने वाले लोगों में से होते हैं। स्लो प्रतिक्रिया के कारण लोगों के बीच इनका मजाक बनाया जाता है।

निगेटिविटी

किसी भी व्यक्ति और खुद के लिए हमेशा निगेटिविटी रखना। कई बार इन व्यक्तियों के पास नकारात्मक सोच की भावना होती है, जो उनके करियर के विनाश का कारण बनती है।

आत्म संवाद

खुद से बातें करना, किसी से बातचीत न करना। मोटिवेशन की कमीं उन्हें अच्छे लोगों की संगति खराब लगने लगती है।

समस्याएं

दिमाग अक्सर कम इस्तेमाल करने की वजह से उनकी समस्याएं उन्हें खुद परेशान करने लगती हैं। टेंशन में रहना, अच्छे लोगों से दूर रहना उन्हें गलत रास्ते पर ले आता है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इंटेलिजेंट स्टूडेंट कैसे करते हैं पढ़ाई?