नेगेटिव लोगों में होती हैं ये 10 आदतें, बनाएं दूरी
By Mahima Sharan10, Apr 2024 04:33 PMjagranjosh.com
नेगेटिव लोग
हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके अंदर सिर्फ नेगेटिविटी होती है। ऐसे में इन लोगों से दूरी बनाना बेहद ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं इन लोगों के आदतों के बारे में-
खामियां ढूंढना
नकारात्मक लोग हमेशा दूसरे लोगों में गलतियां निकालते रहते हैं। उनका आधे से ज्यादा दिन इसी में बीत जाता है। वे अपना खाली समय दूसरों को कोसने और उन्हें इंगित करने में बिताते हैं।
ताक-झांक करने की आदत
ऐसे लोग दूसरे लोगों से झूठ बोलने के लिए बस बहाने ढूंढते हैं। इन्हें हर बात में ताना मारना और गलतियों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना पसंद होता है।
दूसरों पर नजर रखना
नकारात्मक लोग हमेशा दूसरे लोगों की बातें सुनने की कोशिश करते हैं। फिर हम उन चीजों में से चीजें निकालकर लोगों को बताते हैं।
अति प्रतिक्रिया देना
जो लोग दूसरों से ईर्ष्या करते हैं या नकारात्मक व्यवहार रखते हैं वे हर छोटी-छोटी बात पर प्रतिक्रिया देते हैं। समूह में अन्य लोगों को अपमानित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
हावी होना
ये लोग आपको यह बताना शुरू करते हैं कि आपको अपने जीवन के साथ क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
वे बहुत शिकायत करते हैं
नकारात्मक लोग बहुत शिकायतें करते हैं, उन्हें यकीन होता है कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ है। वे किसी भी चीज को पॉजिटिविटी के साथ स्वीकार नहीं कर पाते।
अच्छी खबरों पर नकारात्मक प्रभाव डालना
नकारात्मक लोग अपनी अच्छी से अच्छी चीजों में भी गलत प्रतिक्रिया देते हैं। उनके विचार में सिर्फ नकारात्मकता होती है।
वे आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते
नकारात्मक लोग अक्सर आलोचना को रचनात्मक रूप से लेने में असफल होते हैं। वे या तो बिल्कुल नहीं सुनते हैं या इसे बहुत ज्यादा दिल पर ले लेते हैं और इससे उन्हें परेशानी होने लगती है।
वे जोखिम लेने से डरते हैं
इन लोगों में इतनी नेगेटिविटी होती है कि वे किसी भी तरह के रिस्क लेने से बचते हैं। ही कारण है कि वे जीवन में कुछ भी नया नहीं ट्राई करते।
अगर आपके आस-पास भी ऐसे लोग है, तो उनसे दूरी बना लें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
पढ़ाई को लेकर लोगों के ताने कर रहे हैं परेशान, इन 8 तरीकों से करें डील