By Mahima Sharan31, Oct 2024 12:37 PMjagranjosh.com
समझदार बनाने वाली आदतें
साइकोलॉजी के अनुसार व्यक्ति में कुछ ऐसी आदतें हैं, जो उन्हें अन्य लोगों से अलग और खास बनाती है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं।
नई चीजों को सीखने में जिज्ञासा
कुछ लोग हमेशा नई चीजें सीखने के लिए ललक होती है। वे कभी भी खुद को परिपूर्ण नहीं समझते। उनके अंदर नई-नई जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा होती है। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है।
बुद्धिमान
ऐसे लोग न केवल समझदार होते हैं, बल्कि अन्य लोगों की तुलना में बहुत बुद्धिमान भी होते हैं। वे चीजों के बारे में विभिन्न जानकारी रखते हैं, यही कारण है कि लोग उनकी सलाह को अहमियत देते हैं।
रिस्क लेने से नहीं डरते
रिस्क उठाने वाले व्यक्ति हमेशा अन्य लोगों से ज्यादा समझदार माने जाते हैं। क्योंकि इन लोगों में परिस्थितियों को संभालने की हिम्मत होती है।
नकारात्मक परिस्थिति से लड़ना जानते हैं
समझदार लोग नकारात्मक परिस्थितियों से निकलना बखूबी से जानते हैं। वे जानते हैं नुकसान होने पर उससे कैसे डील करना है।
खुद को श्रेष्ठ नहीं मानते
समझदार लोग कभी भी खुद को परफेक्ट नहीं कहते। वे हमेशा सीखने के लिए इच्छुक रहते हैं, यही कारण है वे कभी भी खुद को सर्वश्रेष्ठ नहीं मानते।
अगर आपके अंदर ये खुबियां हैं, तो आप वाकई में एक समझदार व्यक्ति है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
तस्वीर में सबसे पहले कहां टिकी नजर? जवाब खोलेगा चालाक हैं या भोले