साइकोलॉजी के अनुसार हाई IQ का संकेत देती हैं ये 10 आदतें
By Mahima Sharan18, Jul 2024 06:51 PMjagranjosh.com
मानसिक तौर पर मजबूत
हमारी आदतें हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। आपके अपने आस-पास कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी आईक्यू अन्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक होती है। ऐसे लोगों की बात को सभी प्राथमिकता भी देते हैं। आज हम उन लोगों के खास आदतों के बारे में जानेंगे, जो उन्हें मानसिक शक्ति देते हैं।
खुद से बात करना
अपने आप से बात करना मूर्खता नहीं बल्कि बुद्धिमानी की निशानी है। हाई आइक्यू वाले लोग बुरी परिस्थितियों में दूसरों की राय लेने से पहले खुद से बाते कर के उसका हल निकालते हैं। इसके पीछे का कारण है कि आपको आपने आप से बेहतर तरीके से और कोई नहीं जान सकता है, इसलिए जब आप खुद से बात करते हैं तब आप ऐसा समाधान निकालते हैं, जो आपके अनुकूल हो।
डूडलिंग करना
कुछ लोगों को डूडलिंग ध्यान भटकाने वाला लग सकता है, लेकिन वास्तव में वे आपको अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। जब आप किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर बात-चीत करते वक्त डूडनिंग करते हैं, तब आप उसे प्रैक्टिकल तरीके से सोचने की कोशिश करते हैं। एसे एक तरह से व्यूजवीलाइजेशन कहा जा सकता है।
अधिक पढ़ना
ज्ञान बढ़ाने के लिए पढ़ना बेहद ही आवश्यक है, इसलिए बुद्धिमान लोग ज्यादा से ज्यादा पढ़ते हैं। दरअसल पढ़ने से आपको नई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे आपके सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसलिए दैनिक आधार पर पढ़ना ही हाई आइक्यू वाले व्यक्ति की निशानी होती है।
एकांत में रहना
अकेले रहने का यह महत्व नहीं होता है कि आपका कोई दोस्त नहीं है। स्मार्ट लोग अपना ज्यादा समय खुद के साथ बिताना पसंद करते हैं। अकेले रहने से वे चीजों को और गहराई और ध्यान से सोच पाते है। यही कारण है कि वे किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल पाते हैं।
व्यायाम और पहेली हल करना
रोजाना व्यायाम करना और पहेली हल करना बुद्धिमान लोगों के दैनिक कार्यों का ही एक हिस्सा है। ऐसा करने से प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल बेहतर होती है, सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है साथ ही आप चीजों पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं।
रुचि
बुद्धिमान लोग अलग-अलग तरह के रुचियों को अपनाते हैं। ऐसा करने से उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। ये रुचियां उनको क्रिएटिव बनाती है। यही कारण है कि बुद्धिमान लोग हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं साथ ही जीवन में आने वाले बदलावों को स्वीकार करते हैं।
जिज्ञासा
बुद्धिमानी का पहला संकेत है जिज्ञासु होना। हाई आईक्यू वाले लोग नई-नई जानकारियों के बारे में जानने के लिए हमेशा ही इच्छुक होते हैं। वे जानते है कि दुनिया बदल रही है ऐसे में खुद के अपडेटेड रखना बेहद ही जरूरी है। यही कारण है वे कभी भी कुछ नया सीखने से मना नहीं करते।
असफलता को स्वीकार करना
असफलता से सभी को डर लगता है। कुछ लोग ऐसे होते है कि हारने के डर से दोबारा प्रयास नहीं करते हैं, लेकिन बुद्धिमान लोग जानते है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। यही कारण है कि वे कभी भी प्रयास करने से नहीं हिचकिचाते। वे अपनी गलतियों से सीख कर दोबारा प्रयास करने वे विश्वास रखते हैं। वे तब-तक प्रयास करते रहते हैं, जब-तक उन्हें सफलता नहीं मिल जाती।
नेटवर्किंग
सफल होना है, तो अपने नेटवर्क को बढ़ाना बेहद ही जरूरी है। इसलिए सफल लोग ऐसे लोगों से जुड़ने में विश्वास रखते हैं, जिससे उनका ज्ञान बढ़े और भविष्य में उन्हें मदद मिले। वे फालतू की चीजों में अपना समय बर्बाद नहीं करते।
इन आदतों को विकसित कर के आप भी हाई आइक्यू वाले व्यक्ति बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ