चीजों को देरी से समझने वाले लोगों में होती हैं ये 10 आदतें, ऐसे करें सुधार


By Mahima Sharan06, Mar 2025 06:30 AMjagranjosh.com

कम IQ के संकेत

साइकोलॉजी के अनुसार, ज्यादा आत्मविश्वास से लेकर जल्दी गुस्सा होने तक, यहां कुछ संकेत दिए गए हैं जो किसी व्यक्ति की मंदबुद्धि होने के संकेत दे सकते हैं। हालांकि, अगर समय रहते इसे सुधारा जाए, तो सब चीज सही हो सकती है।

अति आत्मविश्वास

अक्सर कहा जाता है, 'खाली बर्तन ज्यादा शोर मचाते हैं', और यह सही भी है। जिन लोगों को चीजें देरी से समझने की आदत होती है, वे अक्सर अति आत्मविश्वास दिखाते हैं, जिसे साइकोलॉजी में डनिंग-क्रुगर कहा जाता जाता है।

बदलाव के लिए न ढलना

बुद्धिमान और होशियार लोग जल्दी सोचने वाले होते हैं और वे बदलाव के साथ आसानी से ढल जाते हैं। हालांकि, जो लोग बदलाव के साथ ढलने के लिए संघर्ष करते हैं, उन्हें एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में चुनौती हो सकती है।

जल्दी गुस्सा आना

चीजों को देरी से समझने वाले अक्सर आवेगपूर्ण प्रतिक्रियाओं से जुड़ी होते है, जिसमें जल्दी गुस्सा होना भी शामिल है। ऐसे लोग अक्सर कठिन परिस्थितियों में शांत रहने के लिए संघर्ष करते हैं, जिसके कारण अक्सर गलत निर्णय लेने की नौबत आ जाती है।

वे कठोर होते हैं

बदलाव के लिए धीमे होने से लेकर दुनिया को काले या सफेद के संदर्भ में देखने तक, ऐसे लोग जीवन में काफी कठोर होते हैं। यह उनकी सोच और समस्या-समाधान कौशल को सीमित करता है।

जानकारी के लिए दूसरे लोगों पर अत्यधिक निर्भरता

अपने आप तथ्यों की जांच करने या गंभीरता से सोचने के बजाय, ऐसे लोग अक्सर जानकारी या राय के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। यह उनके जीवन में विकास में भी बाधा डालता है।

उन्हें हास्य या मजाक समझ में नहीं आता

जो लोग होशियार या बुद्धिमान होते हैं, वे मजाक और हास्य को समझने में अच्छे होते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे अपनी सम्मान के ऊपर ले लेते हैं।

अपनी गलतियों को स्वीकार न करना

यह रवैया अक्सर जीवन में अति आत्मविश्वास के कारण होता है। चीजों को देरी से समझने वाले लोग कभी भी अपनी गलतियों को स्वीकार न करते है। वे अपनी गलतियों के हमेशा दूसरों को कसूर ठहराते हैं।

इन आदतों को समय रहते सुधारना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Powerful Ways To Maintain Self-Discipline