साइकोलॉजी के अनुसार भावनात्मक रुप से मजबूत लोगों में दिखते हैं ये 10 संकेत


By Mahima Sharan31, Mar 2025 04:32 PMjagranjosh.com

भावनात्मक रुप से मजबूत

भावनात्मक रूप से मज़बूत होने का मतलब है अपनी भावनाओं को सही तरीके से मैनेज करने की क्षमता और चुनौतियों के दौरान लचीला बने रहना। साइकोलॉजी के अनुसार आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताएंगे, जो दिखाते है कि आप भावनात्मक तौर पर मजबूत है।

बदलाव को विकास के अवसर के रूप में लेना

आप बदलाव को अपनाते हैं और उसी के अनुसार अच्छी तरह से ढल जाते हैं। भावनात्मक रूप से मज़बूत लोग जानते हैं कि कैसे सीमाएं तय करनी हैं जो उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की रक्षा करती हैं। वे पुरानी गलतियों में खुद को नहीं उलझाते है।

एक स्वस्थ सीमाएं निर्धारित करना

भावनात्मक तौर पर मजबूत लोग अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना जानते है और यही कारण है कि वे स्वस्थ सीमाएं निर्धारित करते हैं। जहां न बोलने की जरूरत होती है, वे बिना किसी हिचकिचाहत के कार्य के लिए मना करते हैं।

आत्म-जागरूकता से भरपूर

आप अपनी भावनाओं को समझते हैं। आप जानते हैं कि आप कैसा और क्यों महसूस करते हैं, और उन्हें स्वस्थ तरीके से मैनेज भी करते हैं।

अपने कार्यों की जिम्मेदारी

भावनात्मक रूप से मजबूत लोग अपने कार्यों और निर्णयों की जिम्मेदारी लेते हैं, चाहे वे सकारात्मक हों या नकारात्मक।

समस्या में शांत रहने की क्षमता

भावनात्मक रूप से मजबूत लोग अपना धैर्य बनाए रखते हैं। वे घबराते नहीं हैं या चिंता से डिप्रेशड नहीं होते हैं। इसके बजाय, वे शांत रहने, स्पष्ट रूप से सोचने और समस्या को हल करने के लिए सही कदम उठाने में विश्वास रखते हैं।

आत्म-देखभाल और व्यक्तिगत विकास

भावनात्मक रूप से मजबूत व्यक्ति अपनी भलाई को प्राथमिकता देते हैं, ऐसी एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं जो उनके शरीर और दिमाग का पोषण करती हैं, और लगातार व्यक्तिगत विकास और आत्म-सुधार में मदद करती है।

मजबूत संबंध

भावनात्मक रूप से मजबूत लोग उन लोगों के साथ संबंधों को महत्व देते हैं जो उन्हें ऊपर उठाते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

ये संकेत बताते हैं कि आप भावनात्मक रुप से मजबूत है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

रीजनिंग में कौन-कौन से टॉपिक आते हैं?