ये संकेत बताते हैं बुद्धिमान होने के साथ आलोचनात्मक भी हैं आप
By Priyanka Pal31, Oct 2024 12:09 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं की दूसरों के किन संकेतों से बुद्धिमान होने का अंदाजा लगाया जा सकता है, यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
ज्यादा सोचना
बहुत ज्यादा सोचना अक्सर खुद के बारे में विश्लेषण करने की आदत में बदल जाता है, जो कठोर आत्म आलोचना की ओर ले जाता है। आप पिछली गलतियों पर ध्यान लगा सकते हैं, इस बारे में सोच सकते हैं कि आप क्या अलग तरीके से कर सकते थे।
आत्म हीनता
विनम्र होना अच्छा हो सकता है, लगातार खुद को नीचा दिखाना वास्तव में आपको अपने बारे में उन नकारात्मक बातों पर विश्वास करने पर मजबूर कर सकता है।
असफलता का डर
हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के एक रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग असफलता को सीखने के अवसर के रूप मे देखते हैं वे अधिक लचीले होते हैं और भविष्य की चनौतियों के लिए बहतर तरीके से तैयार होते हैं।
तारीफ सुनने में दिक्कत
आपको चिंता हो सकती है कि तारीफ स्वीकार करने से आप घमंडी लगेंगे। लेकिन सच यह है आप पहचान के हकदार हैं। आपके प्रयास, कौशल और उपलब्धियां स्वीकार करने लायक हैं।
तुलना
अगर आप समझदार हैं लेकिन खुद पर कठोर हैं, तो आप अक्सर खुद को अपने दोस्तों या साथियों की उपलब्धियों और जीवन के साथ तुलना करते हुए पा सकते हैं। सच तो यह है कि हम आमतौर पर अपने रोजमर्रा के जीवन की तुलना दूसरों के सबसे अच्छे पलों से करते हैं।
टालमटोल
आप उस बड़े काम का सामना करने से बचने के लिए अपनी डेस्क को साफ करना या व्यवस्थित करना भी शुरू कर सकते हैं। टालमटोल करने से आमतौर पर सिर्फ तनाव बढ़ता है और आप खुद के बारे में बुरा महसूस करते हैं।
खुद की देखभाल
अगर आप सच में बुद्धिमान हैं लेकिन खुद पर बहुत ज्यादा सख्त हैं, तो आप दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इसका मतलब है काम पर देर तक रुकना, खाना छोड़ना या सिर्फ डेडलाइन को पूरा करने या किसी भी हेल्प करने के लिए नींद खोना।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।