महिलाओं की उलझी जिंदगी को संवार देंगी ये आदतें


By Mahima Sharan22, Feb 2025 07:00 AMjagranjosh.com

वर्क लाइफ बैलेंस

कामकाजी महिलाओं के लिए एक अच्छा वर्क लाइफ बैलेंस तब होता है जब वे काम पर प्रोडक्टिव हो सकती हैं, क्योंकि महिलाओं के पास घर और परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। आइए जानते हैं महिलाएं कैसे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर सकती हैं।

सीमाएं निर्धारित करें

एक फिक्स समय के बाद काम न करके वर्क लाइफ के बीच होने वाले गैप को भरा जा सकता है।

अपने लिए समय निकालें

हर हफ़्ते एक दिन अपने या अपने प्रियजनों के लिए अलग से निकाले ताकि आपको मानसिक शांति मिलें।

खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें

एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें और अपनी पसंद की चीज़ें करने में समय बिताएं।

मदद के लिए पूछें

अगर आप लंबे समय तक काम कर रहे हैं और घर के काम नहीं कर पा रहे हैं, तो मदद के लिए पूछें।

फ्लेक्सिबल कामों पर ध्यान दें

अगर संभव हो, तो ऐसे काम के घंटों पर विचार करें जो ज़्यादा लचीले हों। इससे आप अपनी सहुलियत के हिसाब से चीजें बांट पाएंगे।

कामों को बांटें

भार को हल्का करने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच कार्यों और जिम्मेदारियों को बांटें।

इन टिप्स की मदद से महिलाएं अपनी उलझी जिंदगी को संवार सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

सेल्फ डिसिप्लिन को कैसे करें मजबूत?