SM Krishna: कितने पढ़े-लिखे हैं कर्नाटक के फॉर्मल सीएम


By Mahima Sharan10, Dec 2024 06:15 PMjagranjosh.com

एसएम कृष्णा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, जिन्हें बेंगलुरू को विश्व मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया जाता है,उनका 92 वर्ष में निधन हो गया। विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य करने वाले इस दिग्गज राजनेता ने अपने बेंगलुरू स्थित घर में सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली।

अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार कल मांड्या जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कर्नाटक सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की भी घोषणा की है। बेंगलुरू को टेक्नोलॉजी की राजधानी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को मांड्या जिले के सोमनहल्ली में हुआ था।

भाजपा से रिश्ता

कांग्रेस के साथ लंबे समय तक काम करने के बाद वह अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम समय में भाजपा में शामिल हो गए।

ग्रेजुएशन

श्री कृष्णा ने मैसूर के महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएसन की पढञाई पूरी की और बेंगलुरु के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। बाद में वे डलास में दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय और फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए अमेरिका चले गए।

राजनीतिक जीवन

उनका राजनीतिक जीवन 1962 में शुरू हुआ जब उन्होंने एक निर्दलीय के रूप में मद्दुर विधानसभा सीट जीती। उस वक्त उन्होंने प्रमुख कांग्रेसी राजनेता केवी शंकर गौड़ा को हराया - और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य बने।

कांग्रेस पार्टी से रिश्ता

कुछ समय तक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में रहने के बाद वे 1971 में कांग्रेस के सदस्य बन गए। 1999 में, उन्होंने राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में कांग्रेस को जीत दिलाई और मुख्यमंत्री बने।

एसएम कृष्णा आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

6 Business Etiquette Every Business Man Should Know