छोटी-छोटी आदतें जो छात्र का 90% समय करती हैं बर्बाद


By Mahima Sharan27, Nov 2024 11:29 AMjagranjosh.com

समय बर्बाद करने वाली आदतें

अपने समय को सही तरीके से मैनेज करना एक कला है। जीवन में केवल वहीं इंसान सफल बन पाया है, जिसने अपने समय का सदुपयोग किया है। समय बर्बाद करने वाला व्यक्ति जीवन भर कुछ भी हासिल नहीं कर पाता। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो देखने में तो बेशक आम लगती हैं, लेकिन यह आपके दिन के कीमती हिस्से को बर्बाद कर देती हैं-

लगातार सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रील स्क्रॉल करना सभी को पसंद होता है। ऐसे में कई बार आप इतने मग्न हो जाते हैं कि पता नहीं चलता कब 5 मिनट 5 घंटे में बदल जाता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपके दिन के महत्वपूर्ण हिस्सों को बर्बाद करती है।

लंबे समय तक टालमटोल करना

टालमटोल करना समय की बर्बादी है। कार्यों को टालने और अनदेखा करने से काम का ढेर लग सकता है और घर पर तनाव भी हो सकता है।

मल्टीटास्किंग

मल्टीटास्किंग की कोशिश करने से क्षमता कम हो जाती है। यह आपके द्वारा किए जा रहे हर काम में बाधा डालता है। इससे गलतियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

बिंज वॉचिंग

सिनेमा और OTT देखना अच्छा है, लेकिन हर समय नहीं। अपने समय को अपने महत्वपूर्ण कार्यों और अन्य गतिविधियों के बीच बांटें।

हद से ज्यादा कमिटमेंट देवा

'नहीं' कहना भी एक कला है। आपको हर सामाजिक समारोह का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है। जहां जरूरी लगे वहां न कहना सीखें और अपने समय के महत्वपूर्ण हिस्सों को बर्बाद होने से बचाएं।

इन टिप्स की मदद से आप अपने कीमती समय को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 5 Habits Of Parents Who Raise A Well-Behaved Child