By Priyanka Pal27, Feb 2024 10:24 AMjagranjosh.com
चंद्रशेखर आजाद
एक क्रांतिकारी वीर उनका जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के वर्तमान अलीराजपुर जिले के भाभरा गांव में हुआ था। उन्होंने देश की क्रांति में हिस्सा लिया युवाओं के लिए प्रेरणा बने। चंद्रशेखर आजाद आज भी लाखों युवाओं के आइडल हैं।
शिक्षा
चंद्रशेखर आजाद की मां चाहती थीं कि वह एक महान संस्कृत विद्वान बनें इसलिए उन्हें पढ़ने के लिए काशी विद्यापीठ, बनारस भेजा गया। उनका जन्म चन्द्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना नाम बदलकर चन्द्रशेखर आजाद रख लिया।
काकोरी ट्रेन डकैती
एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में, वह 1925 की काकोरी ट्रेन डकैती, 1926 में भारत के वायसराय ट्रेन को उड़ाने के प्रयास और 1928 में लाहौर में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जेपी सॉन्डर्स की शूटिंग में शामिल थे।
आंदोलन
महात्मा गांधी ने दिसंबर 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया। जिसमें चंद्रशेखर आजाद ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। जो उस समय 15 साल के थे और पढ़ाई कर रहे थे।
आजादी के दीवाने
आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, सजा के तौर पर उन पर कोड़े बरसाये गये। कहा जाता है कि जब उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया, तो उन्होंने अपना नाम आजाद, अपने पिता का नाम स्वतंत्रता, और निवास स्थान जेल बताया।
क्रांतिकारी संगठन में हुए शामिल
सन् 1922 में असहयोग आंदोलन को स्थगित करने के बाद, चंद्रशेखर रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल हो गए। इस संगठन की स्थापना राम प्रसाद बिस्मिल, सचिन्द्र नाथ सान्याल और अन्य क्रांतिवीरों द्वारा की गई थी।
भगत सिंह के मित्र
हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के मुख्य नेताओं के पकड़े जाने के बाद, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह ने सितंबर 1928 में गुप्त रूप से इस संगठन को पुनर्गठित किया।
बदले की कसम
जब 1928 में पुलिस अधीक्षक जेम्स ए स्कॉट के हाथों लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई, तो संगठन के सदस्यों ने उनकी मृत्यु का बदला लेने की कसम खाई। लेकिन गलत पहचान के एक मामले के कारण किसी ओर पुलिस कर्मी की हत्या हो गई।
मृत्यु
चंद्रशेखर आजाद की मृत्यु तब हुई जब उनके पुराने साथी वीरभद्र तिवारी, जो बाद में गद्दार बन गये, ने पुलिस को उनके ठिकाने की सूचना दी।
ऐसी ही क्रांतिवीरों की कहानी और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें jagranjosh.com के साथ।
Top Facts On Submerged City Of Dwarka That Students Must Know!