लोहड़ी उत्सव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य


By Priyanka Pal13, Jan 2023 11:42 AMjagranjosh.com

भारत के अलग-अलग प्रांतों में मकर संक्रांति के दिन कई त्योहार मनाएं जाते हैं जिनमें से एक लोहड़ी है।

पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है।

लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था यह शब्द तिल तथा रोड़ी शब्दों के मेल से बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के रूप में प्रसिद्ध हो गया।

बसंत के आगमन के समय पौष की आखिरी रात को लोहड़ी मनाया जाता है इसके अगले दिन माघ महीने की संक्राती को माघी के रूप में मनाया जाता है।

एक मान्यता है की सुंदरी एवं मुदरी नामक लड़कियों को राजा से बचाकर

एक दुल्ला भट्टी नामक डाकू ने किसी अच्छे लड़के से शादी करवा दी थी जिनकी याद में यह त्योहार मनाया जाता है।

कहा जाता है कि संत कबीर की पत्नी लोई की याद में भी यह पर्व मनाया जाता है।

इस दिन खेतों में नई फसल बोई जाती है और पहले से खाली खेतों में नई फसल को बोने के लिए तैयार किया जाता है।

लोहड़ी के दिन लोग आग जलाकर उसमें मक्के के दाने, रेवड़ी, मूगफली और खील की आहुति देकर अग्नि की परिक्रमा करते हैं।

यह भी देखेंGraphics Designing

KMAT Kerala 2023 Registration Starts: Check details