ये हैं राजनीति में कदम रखने वाले साउथ के पॉपुलर स्टार्स


By Priyanka Pal03, Feb 2024 10:55 AMjagranjosh.com

साउथ एक्टर थलापति विजय

हाल ही में साउथ के जाने माने स्टार थलापति विजय ने तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। साउथ की ज्यादातर सुपरहिट फिल्में देने वाले स्टार ने अपनी पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कड़गम रखा है। जिसका अर्थ है तमिलनाडु विजय पार्टी। आगे जानिए साउथ के उन सभी फिल्मी सितारों के बारे में जिन्होंने राजनीति में रखा कदम।

मारुथुर गोपालन रामचंद्रन

जिन्हें एमजीआर के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें 1950 की फिल्म मलाईक्कलन से स्टारडम मिला था। फिल्मी दुनिया में अपने काम की बेहतरीन छाप छोड़ने के बाद उन्होंने 1962 में, एमजीआर ने राजनीतिक कदम उठाया और सीएन अन्नादुरई द्वारा स्थापित पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम में शामिल हो गए।

जयललिता

जयराम जयललिता को तमिलनाडु की राजनीति में उनके सफल कार्यकाल के लिए जाना जाता है। उन्होंने 140 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जयललिता ने 2016 में अपनी अंतिम सांस तक 6 कार्यकाल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।

एनटी रामाराव

नंदामुरी तारक रामाराव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, एक तेलुगु मेगास्टार थे जिन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देवता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अपने अभिनय करियर में. एनटीआर ने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। तेलुगु अभिनेता 1982 में राजनीति में शामिल हुए और तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की।

पवन कल्याण

सबसे लोकप्रिय नेता पवन कल्याण ने 1996 में फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया। उनकी सबसे उम्दा फिल्म गब्बर सिंह, वकील साब, पुली, बालू, सुस्वागतम रही हैं। साल 2008 में उन्होंने अपने भाई चिरंजीवी की पार्टी प्रजा राज्यम के युवा विंग के रूप में कदम रखा। जिसके बाद साल 2014 में पवन ने जनसेना पार्टी बनायी।

सुरेश गोपी

मलयालम के लोकप्रिय अभिनेता सुरेश गोपी एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं। वे पहले राज्यसभा सांसद बने जिसके बाद BJP के साथ पार्टी में शामिल हे गए। उन्होंने साल 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा।

कमल हासन

भारत के एक सुपरस्टार अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम बनायी।1987 में, अभिनेता को अपनी फिल्म नायकन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

चिरंजीवी

अभिनेता ने गॉडफादर, डैडी, मास्टर, शंकर दादा जिंदाबाद आदि फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। साल 2008 में उन्होंने आंध्र प्रदेश राज्य में एक राजनीतिक पार्टी प्रजा राज्यम का गठन किया। बाद में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बन गए और अपनी पार्टी का इसमें विलय कर लिया।

रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत साल 2017 में राजनीति में शामिल हुए थे। उनकी पार्टी का नाम रजनी मक्कल मंद्रम था। लेकिन राजनीतिक कार्यकाल 2021 तक ही चला जब उन्होंने पार्टी को भंग कर दिया। उसके बाद, उन्होंने राजनीति में लौटने का कोई अपडेट नहीं दिया है।।

लखपति दीदी योजना क्या है? इसके उद्देश्य जानिए