विवेकानंद रॉक मेमोरियल के बारे में जानिए जहां PM ने शुरू किया ध्यान


By Priyanka Pal31, May 2024 12:46 PMjagranjosh.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू कक दी है। आइए जानिए एस मेमोरियल की खासियत के बारे में।

विवेकानंद का स्मारक

एकता और पवित्रता के अनूठे प्रतीक कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद का स्मारक है। जो राष्ट्र की एकजुटता के प्रतीक थे।

स्मारक कहां स्थित है?

हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बीच में विवेकानंद रॉक मेमोरियल स्थित है। इसी वजह से यह लोगों के बीच पर्यटनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है।

स्थापना

यह जमीन से 500 मीटर की दूरी पर एक चट्टान पर बना हुआ है। यह वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में जाने से पहले ध्यान लगाया था।

स्मारक का श्रेय

इस स्मारक का श्रेय 1960 के दशक में सामाजिक और आध्यात्मिक नेता एकनाथ रानाडे को जाता है।

शैली

विवेकानंद रॉक मेमोरियल का निर्माण 1964 से 1970 के बीच किया गया था, इसमें भारतीय स्थापत्य शैली का मिश्रण है।

श्रीपद मंडपम

कन्याकुमारी पर स्थापित मेमोरियल में एक गर्भगृह और प्रांगण है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह चट्टान वह स्थान है जहां देवी कन्याकुमारी ने देवी शिव से प्रार्थना की थी।

विवेकानंद मंडपम

यही वह खंड है जहां प्रधानमंत्री मोदी ध्यान कर रहे हैं। इसके निर्माण में विभिन्न भारतीय मंदिरों के तत्वों को शामिल किया गया है। इसी के साथ इसमें विवेकानंद की मूर्ति भी है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

World No Tobacco Day 2024: Negative Impacts