Sports Quota : स्पोर्ट्स कोटा वालों को मिलते हैं ये फायदे, देखें लिस्ट
By Mahima Sharan05, Jun 2023 01:23 PMjagranjosh.com
खेल में प्रतिभा
कई लोगों ने खेल के क्षेत्र में प्रतिभा हासिल किया है और राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है।
उत्साह को बढ़ावा
खिलाड़ियों और खेलों में इसी उत्साह को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में खेल कोटा लागू किया है।
सरकारी भर्ती
भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, पुलिस, सरकारी बैंकों/विश्वविद्यालयों, पीएसयू सहित अधिकांश सरकारी संगठन समय-समय पर मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती करते हैं।
खेल कोटे
भारत सरकार के ये विभाग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं खेल कोटे से खिलाड़ियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार मिलता है और खिलाड़ी खेलों से देश का नाम रोशन करते हैं।
कॉलेज एडमिशन
स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ियों को अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिल जाता है इसके लिए उन्हें किसी अन्य टेस्ट नहीं देना होता है केवल स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के माध्यम से कम नंबर में भी एडमिशन मिल जाता है।
खेल प्रतिनिधित्व
भारत सरकार दक्षिण एशिया फेडरेशन गेम्स, एशियाई खेलों, फेडरेशन कप, विश्व कप, जिला, राज्य, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों, यूएसआईसी चैंपियनशिप वाले छात्रों को मौका देती है।
सरकारी जॉब
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप 'सी' या ग्रुप 'डी' के तहत किसी भी पद पर सीधी भर्ती के जरिए की जाती है।
TBSE Result 2023 Out : Check Class 10th 12th Topper list Here