कौन है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन? श्री श्री रविशंकर से जानें


By Mahima Sharan19, Jan 2025 01:41 PMjagranjosh.com

श्री श्री श्री रविशंकर

रविशंकर एक भारतीय गुरु और आध्यात्मिक नेता हैं। उन्हें श्री श्री या गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। 1970 के दशक के मध्य से, उन्होंने ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन के संस्थापक महर्षि महेश योगी के अधीन एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया। 1981 में, उन्होंने आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना की। उनकी बातें हर किसी को प्रभावित करती हैं। आज हम श्री श्री श्री रविशंकर के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं, जो आपको बताते हैं इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है और किन चीजों से आपको खुद को बचाने की जरूरत है, तो चलिए जान

कौन है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन?

भगवद गीता में भी कहा गया है कि मन आपकी स्वतंत्रता और बंधन के लिए जिम्मेदार है। मन मित्र और शत्रु दोनों है। जब मन आपका शत्रु होता है, तो यह आपको आपके पिछले छापों और अनुभवों से रुकावट देता है, क्योंकि यह आपको चीजों को नई नज़र से देखने नहीं देता।

मन है आपका शत्रु

ऐसा इसलिए है क्योंकि हम जो कुछ भी देखते हैं वह मन के माध्यम से होता है; यहां तक कि ज्ञान भी मन के माध्यम से ही देखा जाता है। जब मन आपका शत्रु होता है, तो यह आपको निर्णयात्मक बनाता है, दुख, कठोरता और अप्रसन्नता लाता है।

क्या होता है?

जब मन आपका दुश्मन होता है तो यह आपको निर्णयात्मक बनाता है, दुख, कठोरता और नाखुशी लाता है। जब मन आपका मित्र होता है, तो यह खुशी, स्वतंत्रता और मुक्ति लाता है।

तनाव लेना

श्री श्री श्री रविशंकर कहते हैं इंसान का दूसरा सबसे बड़ा दुश्मन है तनाव। यह न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब करती है, बल्कि आपके रिश्ते भी खराब करती हैं। तनाव केवल परेशानियां बढ़ती है और आपको छोटे-छोटे पलों को इंजॉय भी नहीं करने देती।

गुस्सा

इंसान का तीसरा सबसे बड़ा दुश्मन गुस्सा है। यह आपके बनी-बनाई कामों को खराब कर सकती है। श्री रविशंकर के अनुसार गुस्सा सफलता के रास्ते में बांधा डालती है, इसलिए इंसान को अपने जीवन में शांति को अपनाना बेहद ही जरूरी है।

अगर आपने इन चीजों को सुधार लिया, तो आप अपना बेस्ट वर्जन पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

7 Life Teachings By Neem Karoli Baba Ahead Of Exams