SSC CGL 2024: टियर 1 की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर हुई जारी


By Priyanka Pal04, Oct 2024 01:00 PMjagranjosh.com

SSC CGL 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने टियर I के लिए SSC CGLकी आंसर की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसका रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट

टियर I का रिजल्ट उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

पुरानी साइट

कृपया ध्यान दें कि SSC CGL 2024 उत्तर कुंजी पुरानी SSC वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी।

मार्क्स

परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत हैं।

वैकेंसी

भर्ती अभियान के माध्यम से, SSC का लक्ष्य लगभग 17727 रिक्तियों को भरना है।

ऑब्जेक्शन

जो उम्मीदवार सीजीएल टियर 1 परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।

ऑब्जेक्शन फीस

सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए आपत्ति की उठाने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

आंसर की लिंक

तकनीकी कारणों की वजह से उम्मीदवार CGLE 2024 आसंर की इस वेबसाइट ssc.gov.in पर नहीं देख पा रहे। थोड़ी देर बाद ट्राई करते रह सकते हैं।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Why Life Skills Are Important In Kids Life?