By Prakhar Pandey2023-03-02, 13:28 ISTjagranjosh.com
रिजल्ट
स्टाफ सिलेक्शन कमिशन यानी एसएससी जीडी का जल्द जारी होगा रिजल्ट। जानें कटऑफ और बाकी अहम जानकारियां।
SSC GD
एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित एग्जाम की कुल 45284 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। इस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम डेट 30 नवंबर 2022 थी।
कब हुआ एग्जाम?
SSC GD के लिए एग्जाम 10 जनवरी से 14 फरवरी के बीच हुआ था।
सिलेक्शन प्रक्रिया
इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ीकरण की प्रक्रिया के बाद ही इन पदों पर सिलेक्शन होगा।
कब तक आएगा रिजल्ट?
2023 SSC GD लिखित परीक्षा का रिजल्ट मार्च के पहले से लेकर दूसरे हफ्ते के बीच रिलीज कर दिया जाएगा।
कैसे कर पाएंगे चेक?
SSC GD कांस्टेबल एग्जाम 2023 का रिजल्ट आप उनके आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
रिजल्ट की लिंक
होमपेज पर रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपने राज्य को चुनकर अपनी मांगी हुई डिटेल्स को डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद जल्दी ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
2022 का कटऑफ
2022 में कट ऑफ कैटेगरी के हिसाब से जनरल का 79.61, ओबीसी का 78.67, एससी का 72.57, एसटी का 71.47, ईडब्ल्यूएस का 76.66 और एक्स-सर्विसमैन का 39.78 रहा था।