By Priyanka Pal29, Mar 2024 03:30 PMjagranjosh.com
SSC
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट
उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन के लिए 22 से 23 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
लास्ट डेट
जूनियर इंजीनियर के 966 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एजुकेशन
जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए। स भर्ती के लिए CBT Paper-1 का आयोजन 4 से 6 जून 2024 को होगा।
आयु सीमा
CPWD तथा CWC पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन
संबंधित भर्ती के लिए सीबीटी पेपर - 1, सीबीटी पेपर - 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं भरना है।
सैलरी
आवेदन के साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म सब्मिट करना होगा। सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
डॉक्यूमेंट्स
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।