SSC Stenographer Exam: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
By Mahima Sharan29, Sep 2023 09:00 AMjagranjosh.com
सरकारी भर्ती
कुछ समय पहले कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर पद के लिए भर्ती निकाली थी। इनके लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू हो गया है।
आखिरी तारीख क्या है
अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2023 है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म भरें।
रिक्ति विवरण
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती अभियान के माध्यम से भरे जाने वाले पदों का विवरण इस प्रकार है। वर्ष 2020 - 127 पद, वर्ष 2021- 134 पद, वर्ष 2022 - 36 पद।
कैसे होगा चयन?
इन पदों पर चयन कई चरणों की परीक्षा से गुजरने के बाद किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी होगी।
स्किल टेस्ट
इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा और अंत में सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन होगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार का चयन अंतिम होगा।
मुद्रित आवेदन भी भेजना होगा
दस्तावेज यहां भेजें - क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली110003।
NSCL Recruitment 2023: मैनेजमेंट ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता