बिना किसी डिग्री के भी शुरू कर सकते हैं ये 7 स्टार्टअप बिजनेस
By Mahima Sharan16, Jan 2025 04:19 PMjagranjosh.com
स्टार्टअप डे
भारत में हर साल 16 जनवरी को स्टार्टअप डे के तौर पर मनाया जाता है। देश में स्टार्टअप की उपलब्धियों की सराहना करने और बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस दिन की घोषणा की थी। आज इस खास मौके पर हम आपके लिए 7 ऐसे स्टार्टअप आइडिया लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं है।
प्रिंटिंग और फोटोकॉपी सर्विस
स्कूल, कॉलेज और दफ्तर के आस पास प्रिंटिंग और फोटोकॉपी की दुकानों की भारी मांग रहती हैं। आप प्रिंटर और फोटोकॉपी की मशीन खरीद कर प्रिंटिंग सेवा प्रदान कर सकते हैं।
चाय और नाश्ते की दुकान
भारतीय खाने-पीने में हमेशा ही आगे रहते हैं। ऐसे में आप भीड़भाड़ वाले इलाकों में चाय-नाश्ते की छोटी स्टॉल लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
रीसेलिंग का बिजनेस
रीसेलिंग बिजनेस भी एक अच्छा स्टार्टअप प्लान है। इसके लिए आप थोक में कपड़े या जूते खरीदकर उसे सोशल मीडिया, व्हाट्सअप, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर बेच सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो घर पर ही अपनी खुद की एक दुकान भी डाल सकते हैं।
खेती से जुड़े उत्पाद
अगर आप किसी छोटी जगहों पर रहते हैं जहां के लोग खेती-बाड़ी करते हैं, तो आप ऐसी जगहों पर जैविक खाद, बीज या खेती के छोटे उपकरणों का बिजनेस डाल सकते हैं।
जूस या स्नैक्स शॉप
आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में आप किसी लोकर मार्केट या जिम के बाहर जूस और अंडे की दुकान डाल सकते हैं।
यह बिजनेस आइडिया आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खोलेगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Explore These Top 7 Career Options For PhD Graduates