Ministry of Education के आंकड़े, केन्द्रीय विद्यालयों में 12 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली।


By Gaurav Kumar26, Jul 2022 05:31 PMjagranjosh.com

सरकारी आंकड़ों के अनुसार केन्द्रीय विद्यालयों में 12 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में केन्द्रीय शिक्षा विभाग में खाली शिक्षण और गैर शिक्षण पदों से सम्बंधित आंकड़े साझा किए।

3 शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में 12,044 शिक्षण पद और 1,332 गैर-शिक्षण पद खाली हैं।

9 हजार से अधिक शिक्षक अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं I

तमिलनाडु (1,162), मध्य प्रदेश (1,066) और कर्नाटक (1,006) में सबसे अधिक शिक्षण पद खाली हैं।

नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2021 के 3,156 शिक्षण पद खाली हैं, जिनमें सबसे अधिक झारखंड (230) और अरुणाचल प्रदेश और असम में 215 हैं।

इन खाली पदों का कारण समय-समय पर स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों को अस्थायी अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भी भर्ती किया जाता है जिससे शिक्षण प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

Read More

जानें ITI कोर्स के बारे में: सरकारी नौकरी के लिए क्यों है जरूरी?