12वीं में फेल हुई गुजरात की लड़की ने नीट एग्जाम में किया कमाल
By Priyanka Pal22, Jul 2024 12:25 PMjagranjosh.com
12वीं फेल गुजराती स्टूडेंट किया कमाल
गुजरात की एक स्टूडेंट ने किया कमाल, जी हां क्लास 12 में फेल हुई लेकिन नीट एग्जाम 2024 में स्कोर लाकर लोगों को चौकाया।
शानदार स्कोर
गुजरात की एक स्टूडेंट ने नीट यूजी एग्जाम में 720 में से 705 स्कोर किए हैं। शानदार बात ये है कि यह स्कोर जिस स्टूडेंट ने हासिल किए हैं दरअसल वह क्लास 12 में फेल हो गई थी।
वायरल मार्कशीट
शनिवार को हुई नीट यूजी एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गुजरात की स्टूडेंट की मार्कशीट भी वायरल हो रही है जिसमें क्लास 12 और नीट यूजी के स्कोर को देखा जा सकता है।
12वीं के मार्क्स
क्लास 12 की मार्कशीट के अनुसार फिजिक्स में स्टूडेंट को 21 मार्क्स और केमेस्ट्री और बायोलॉजी में 31 और 39 मार्क्स मिले थे।
इंग्लिश मार्क्स
इसके अलावा इंग्लिश में उसे 59 मार्क्स मिले, 700 में से उसे कुल 352 स्कोर्स मिले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल ने उसकी खराब परफॉर्मेंस के बारे में बात करने के लिए उसके पेरेंट्स को भी बुलाया था।
स्कूल का नाम किया रोशन
स्टूडेंट ने दो बार ड्रॉप आउट भी करदिया था। डमी स्टूडेंट के रूप में जाने जाने वाली स्टूडेंट ने आज अपना और स्कूल दोनों का नाम रोशन कर दिया है।
टॉप परफॉर्मर
स्टूडेंट ने नीट यूजी में अच्छा स्कोर हासिल करने के बाद स्कूल के टीचर्स को भी हैरान कर दिया है। गुजरात के टॉप परफॉर्मर में स्टूडेंट ने अपना नाम शुमार करवा लिया है।
नीट यूजी स्कोर 2024
नीट एग्जाम में फिजिक्स में स्टूडेंट ने 99.1 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं। इसके अलावा उसे 99.1 परसेंट केमिस्ट्री और बायोलॉजी में मिले हैं जिससे उसे कुल 99.8 परसेंट हासिल हुए हैं।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Impressive Success Story Of Aishwarya Rai Bachchan