स्टूडेंट्स को ये 7 काम कल पर नहीं टालने चाहिए


By Priyanka Pal27, Nov 2024 06:00 AMjagranjosh.com

छात्र जीवन में हमेशा कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, जिसमें पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से काम शामिल होते हैं।

होमवर्क और असाइनमेंट

समय पर असाइनमेंट पूरा करना न केवल ग्रेड सुधारता है बल्कि विषय को गहराई से समझने में भी मदद करता है। हर दिन थोड़ा-थोड़ा काम करें और समय सीमा से पहले पूरा कर लें।

रिवीजन

जो भी आप पढ़ते हैं, उसका रिवीजन करना याददाश्त को मजबूत बनाता है। हर दिन जो पढ़ा है, उसे सोने से पहले 15-20 मिनट रिवाइज करें।

नोट्स बनाना

समय पर नोट्स ना लेने पर पढ़ा हुआ याद नहीं रहता। नोट्स आपको पढ़ाई के दौरान आसानी से मुख्य बिंदु याद रखने में मदद करते हैं। क्लास खत्म होते ही नोट्स तैयार कर लें।

डाउट्स क्लियर करना

क्लास में जो चैप्टर समझ में ना आए उसे उसी समय ना पूछना गलत है। इसलिए जब भी आपको किसी भी चीज को समझने में दिक्कत आए तो उसे उसी समय क्लियर करना बहुत जरूरी है।

सेहत का ध्यान रखना

सेहत को अगर आप नजरअंदाज करते हैं, तो यह आपके पढ़ाई से ध्यान भटका सकता है। इसलिए समय पर सोएं, पौष्टिक भोजन करें और रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज करें।

टाइम मैनेजमेंट

सही समय पर काम ना करना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए हमेशा अपनी समय सीमा तय करें। एक डेली शेड्यूल बनाएं और उसे फॉलो करें।

लक्ष्य

बिना लक्ष्य के पढ़ाई करने से दिशा खोने का खतरा रहता है। आप अपनी पढ़ाई में प्रगति को सही से ट्रैक नहीं कर पाएंगे। हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ICSE, ISC Exam 2025: 18 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, डेटशीट हुई जारी