पढ़ाई के समय करेंगे ये गलतियां तो खराब होगी आपकी परफॉर्मेंस
By Mahima Sharan30, Apr 2024 12:39 PMjagranjosh.com
रिजल्ट
लगभग सभी राज्यों के नतीजे जारी हो चुके हैं। ऐसे में कुछ स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर खुश है, तो कुछ को बहुत ही निराशा हुई हैं।
कड़ी मेहनत
रिजल्ट जारी होने के बाद कई विद्यार्थियों का ये कहना होता है कि मैने बहुत मेहनत कि थी, लेकिन रिजल्ट अच्छी नहीं आई है। वे यह नहीं सोचते कि उनसे कहा पर गलती गुई है जिससे उनके नंबर कट रहे हैं।
क्यों आते हैं कम नंबर?
जी हां, आपने सही सुना, यह जरूरी नहीं है कि घंटों पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे अंक मिलें। दरअसल, ये एक आम समस्या है। छात्र पढ़ाई के दौरान कुछ गलतियां करते हैं, जिसके कारण वे अच्छे अंक पाने से चूक जाते हैं।
7-8 घंटे से कम सोना
अच्छी जीवनशैली, पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए उचित नींद बहुत जरूरी है। 7 से 8 घंटे की नींद हर इंसान के लिए जरूरी है। जो छात्र नियमित रूप से अच्छी नींद लेते हैं, वे अच्छा स्कोर कर पाते हैं।
कम आत्मविश्वास और गति की समस्या
कई छात्र ऐसे होते हैं जो अध्ययन सामग्री को बार-बार पढ़ते हैं। इससे उन्हें एक ही चीज़ को पढ़ने में अधिक समय लगता है। दरअसल ऐसा आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है। वे गलतियां करने से डरते हैं।
याद रखने की क्षमता कम हो सकती है
याद रखने की क्षमता बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है पढ़े गए विषय को पढ़ना या किसी मित्र को समझाना। यानी जो पढ़ा है, उसे सामने वाले को भी पढ़ाएं। इससे आपकी क्रॉस-सेंसरी मेमोरी विकसित होगी और याद रखने की क्षमता बढ़ेगी।
इन टिप्स की मदद से आप भी एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ