Board Exam में करना चाहते हैं टॉप, तो फॉलो करें ये टाइम टेबल
By Mahima Sharan25, Oct 2023 12:55 PMjagranjosh.com
बोर्ड एग्जाम
आने वाले कुछ महीनों में देश भर के विभिन्न राज्यों में बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने वाला है। हर साल की तरह इस साल भी लाखों की तादाद में अभ्यर्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड की तैयारी
बोर्ड परीक्षा के नाम से अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाता है। सभी में बेस्ट स्कोर करने की होड होती है, लेकिन किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन दिखाने के लिए पहले से तैयारी करना बेहद ही जरूरी होता है।
बोर्ड स्टडी प्लान
अगर आप बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर करना चाहते हैं, तो यह बेहद ही जरूरी है कि आप अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि यह समय नई टॉपिक्स को समझने का परीक्षा के दौरान का समय रिवीजन का होता है।
पूरी नींद जरूरी
नींद हमारे मस्तिष्क पर विशेष योगदान देता है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि जो आप याद कर रहे तो पूरी नींद लें। नींद हमारी याददाश्त को बढ़ाता है।
टाइम टेबल
लोंग टर्म गोल को अचीव करने के लिए हफ्ते या महीने से हिसाब से नहीं बल्कि एक दिन पहले अगले दिन का टाइम टेबल तैयार करें। इससे आपके ऊपर ज्यादा प्रेशर नहीं आएगा और आप अपनी सहुलियत के हिसाब से पढ़ सकेंगे।
समय को स्लॉट में बांटे
पढ़ाई के समय को तीन स्लॉट में डिवाइड करने की कोशिश करें सबसे पहले सुबह स्कूल जाने से पहले, दोपहर स्कूल से लौटने और ट्यूशन जाने से पहले और तीसरा रात में सोने से पहले।
सब्जेक्ट के हिसाब से समय निर्धारित करें
सब्जेक्ट हिसाब से समय बांटे। इंग्लिश की एक कहावत है प्रैक्टिस मैक्स ए मैन परफेक्ट इसलिए जिस विषय में आप कमजोर है उसे ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
स्कूल व कोचिंग की छुट्टी न करें
परीक्षा की तैयारी के दौरान स्कूल या कॉलेज की छुट्टी करने से बचें क्योंकि इस समय आपके टीचर्स परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें बताते हैं।
बफर डे
हफ्ते के एक दिन को बफर डे बनाए इससे अगर कोई विषय आपका छूट गया होगा तो वो कवर हो जाएगा और समय-समय पर रिवीजन होने के कारण आपको टॉपिक्स लंबे समय तक याद रहेंगे।
गोवा के स्कूलों में अब ऑप्शनल तौर पर होगी साइन लैंग्वेज की पढ़ाई