10वीं बोर्ड की तैयारी इस टाइम टेबल से करें


By Mahima Sharan24, Jan 2024 09:45 AMjagranjosh.com

उठने का समय

सुबह 6 उठने का प्रयास करें और अपने दैनिक काम खत्म करें। फोकस बढ़ाने के लिए कुछ हल्के व्यायाम करें। दैनिक समाचार पत्र पढ़ने के लिए कुछ समय निकालें।

कमजोर विषय

सुबह 7 बजे: वह विषय लें जिसमें आप कमजोर हैं। नई चीजों को समझने और सीखने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है क्योंकि रात की अच्छी नींद के बाद आपका दिमाग सबसे तेज होता है। कम से कम दो घंटे पढ़ाई करें।

आराम भी है जरूरी

सुबह 9 बजे: थोड़ा आराम करें। स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता करें। जंक फूड न खाएं, नहीं तो आपको नींद आने लगेगी। याद रखें, इस समय आपका एकमात्र ध्यान पढ़ाई पर होना चाहिए।

रिवीजन

सुबह 9.30 बजे: आपने सुबह जो पढ़ा है उसका तुरंत 10 मिनट का रिवीजन करें। अब, गणित या कैमस्ट्री जैसे स्कोरिंग विषय पर आगे बढ़ें। आप प्रत्येक दिन एक घंटे तक अध्ययन कर सकते हैं।

लास्ट ईयर पेपर

1.30 बजे : पिछले साल के पेपर को सॉल्व करें। आप फिजिक्स इक्यूएशन को हल करने का प्रयास कर सकते हैं क्योंकि यही वह समय है जब आप पढ़ाई में ज्यादा एनर्जी लगा सकते हैं। इस समय को ढाई घंटे तक बढ़ाएं।

सुरक्षित विषय

4.30 बजे: ऐसा विषय लें जिसके बारे में आप कॉन्फिडेंट हों। हो सकता है कि आपका ध्यान शुरूआत में न हो, इसलिए इस समय 'सुरक्षित विषय' की पढ़ाई करना बेस्ट है।

लिखकर अभ्यास करें

शाम 7.30 बजे: लिखने का अभ्यास करें। 10वीं बोर्ड परीक्षा में आप बहुत कुछ लिख रहे होंगे, वह भी लंबे समय तक। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप साफ लिखावट में लिखने का अभ्यास करें। साफ-सुथरी और अच्छी दूरी वाली लिखावट हर किसी पर अच्छा प्रभाव छोड़ती है।

पढ़ाई और नींद

8.30 बजें: भाषाओं को कुछ समय दें या कोई अच्छी अंग्रेजी किताब पढ़ें। अच्छी किताबें पढ़ने से लिखित अंग्रेजी के आपके ज्ञान और समझ में काफी सुधार होगा। फिर खाना खा कर समय पर सो जाए।

Top 8 Animated Movies Based On Ramayana For Kids To Watch