Success Story: त्रिपुरा की पहली महिला लोको पायलट ने रचा इतिहास
By Mahima Sharan19, May 2023 02:24 PMjagranjosh.com
लोको पायलट
त्रिपुरा के रामनगर क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट देबोलीना रॉय ने त्रिपुरा की पहली महिला लोको पायलट बनकर इतिहास रचा है।
करियर
देबोलीना ने बताया कि वह मालगाड़ी के लोको पायलट के रूप में अपना करियर शुरू करेंगी फिर धीरे-धीरे सामान्य यात्री ट्रेनों में लोको पायलट के रूप में आगे बढ़ेगी।
एक्सप्रेस ट्रेन
इसके बाद, वह दुरंतो, जन शताब्दी जैसी एक्सप्रेस ट्रेनें और नई शुरू की गई 'वंदे भारत' जैसी विशेष ट्रेनें चलाएगी।
सपना
उन्हें पिछले सप्ताह भारतीय रेलवे द्वारा सहायक पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, 'बचपन से ही ट्रेन चलाने का सपना था।
पद
देबोलीना को फिलहाल खड़गपुर जिले में पूर्वी रेलवे में सहायक लोको पायलट के रूप में नियुक्त किया गया है।
डिप्लोमा
दसवीं के बाद देबोलीना ने त्रिपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया है।
बी-टेक
फिर 2017 में देबोलीना ने कोलकाता के एक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बी-टेक की डिग्री हालिस की।