दुनिया के 7 सफल लोगों की आदतें


By Priyanka Pal04, Jan 2025 10:30 AMjagranjosh.com

दुनिया में जितनी भी महान और कामयाब शख्‍सियतें हुईं हैं, उन सभी में एक चीज कॉमन थी कि वह हमेशा से वही बनना चाहते थे, जिसका उन्होंने सपना देखा था। आगे जानिए दुनिया के 7 सक्सेसफुल लोगों की आदतें।

महात्मा गांधी

वह हर रोज कई किलोमीटर पैदल चलते थे। हमेशा शुद्ध शाकाहारी भोजन करते थे। गांधी जी से आप संयिम में रहना सरल भोजन के साथ जीवनयापन करने की आदत सीख सकते हैं।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

अगर आप जीवन में पॉजिटिव रहना सीखना चाहते हैं, तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से सीख सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन कभी भी निगेटिविटी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

इलॉन मस्क

दुनिया के अमीर बिजनेसमैन इलॉन मस्क अपने लक्ष्य को किसी भी कीमत पर हासिल करने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि अगर आपके लिए कोई काम बहुत महत्वपूर्ण है तो आप इसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे।

मार्क जुकरबर्ग

दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग गलतियों से सीखने में विश्वास रखते हैं।

बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत व लगन के दम पर अपार दौलत और शोहरत हासिल की है।

अब्राहम लिंकन

उनका मानना था कि हारने के बाद भी लगातार कोशिश करते रहें तो सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।

नेल्सन मंडेला

नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चले आ रहे रंगभेद और नस्लवाद के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। इसके चलते उन्हें 27 साल जेल में गुजारने पड़े।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सिर्फ ये 7 आदतें स्टूडेंट्स को दिला सकती हैं सफलता