सुधा मूर्ति की ये बातें मान ली, पक्का सफल बनेगा बच्चा
By Mahima Sharan19, Jun 2024 11:41 AMjagranjosh.com
सुधा मूर्ति के प्रेरक विचार
सुधा मूर्ति एक प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और इंजीनियर हैं, जो अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। सुधा मूर्ति की बातें लाखों युवाओं को प्रेरित करती हैं, इसलिए यहां उनके कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको प्रेरित करेंगे-
सीखना बंद न करें
अपने सपनों को मत छोड़ो
आपको अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। चाहे आपके सपने पूरे करना कितना भी मुश्किल क्यों न लगे, आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
असफलता से न डरें
बच्चों को सिखाएं कि असफलता से न डरें बल्कि अपनी असफलताओं से सीखें। सुधा मूर्ति भी कहती हैं कि असफलता सीखने और आगे बढ़ने का एक हिस्सा है।
तुलना न करें
सुधा मूर्ति कहती हैं कि आपको दूसरों से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। अगर आपकी क्लास में किसी बच्चे ने आपसे ज़्यादा अंक हासिल किए हैं, तो दुखी न हों।
खुद पर भरोसा करें
खुद पर और अपनी योग्यताओं और क्षमताओं पर भरोसा करें। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो कोई और भी आप पर भरोसा नहीं करेगा।
सुधा मूर्ति की ये बातें आपको प्रेरित करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ