समर वेकेशन में बच्चों को ऐसे रखें इंगेज, नहीं होंगे बोर
By Mahima Sharan23, May 2024 02:12 PMjagranjosh.com
गर्मी की छु्ट्टियां
माता-पिता इस बात को लेकर काफी असमंजस में हैं कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए क्या किया जाए। जब वे व्यस्त होते हैं और कुछ समझ नहीं पाते तो अपने बच्चों को मोबाइल फोन थमा देते हैं या उन्हें आईपैड और टीवी में व्यस्त रखते हैं।
दिमाग को तरोताजा रखना
दिमाग को तरोताजा रखने के लिए थोड़ा मनोरंजन भी जरूरी है, लेकिन अगर बच्चे दिन भर इन्हीं चीजों में उलझे रहते हैं तो यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बुरा है।
फोन का एडिक्शन
वैसे तो ज्यादातर बच्चे समक विकेशन में फ्री होने के कारण मोबाइन फोन और सोशल मीडिया पर अपना सारा समय बिताते हैं। लेकिन इसके अलावे भी बच्चे कुछ अच्छी एक्टिविटी के साथ अपना टाइम बिता सकते हैं।
रसोई के काम में मदद लें
खाना बनाने में बच्चों की मदद लें। उनसे सब्जियां तोड़ने, धोने, सलाद और सैंडविच तैयार करने जैसे सरल कार्य करवाएं। स्वस्थ भोजन और उसके लाभों के बारे में बताएं। खाना पकाने के साथ-साथ स्वच्छता के बारे में भी बताएं।
एक दिनचर्या बनाएं
गर्मी की छुट्टियों में स्कूल जाने की टेंशन नहीं होती, जिससे बच्चे आराम से उठते हैं, जब मन होता है तब खाना खाते हैं और पढ़ाई से भी बचते हैं। लेकिन उन्हें कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए, इसलिए एक रुटीन बनाएं।
रचनात्मक आदतें विकसित करें
छुट्टियों के दौरान उन्हें पढ़ाई के अलावा किसी और तरह की हॉबी क्लास भी ज्वाइन करवाएं। ऐसा करने से पहला, छुट्टियों का सदुपयोग होगा, दूसरा वे बोर नहीं होंगे और तीसरा, नये कौशल विकसित होंगे।
इन तरीकों से आप अपने बच्चों का समर विकेशन का बेस्ट बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ