सुंदर पिचाई की ये बातें मानने से बुरा वक्त लेगा U-Turn
By Mahima Sharan20, Nov 2024 05:37 PMjagranjosh.com
सुंदर पिचाई के प्रेरक विचार
सुंदर पिचाई को कौन नहीं जानता। वह भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। वे अल्फाबेट इंक. और इसकी सहायक कंपनी गूगल के सीईओ हैं। पिचाई ने अपना करियर मैटेरियल इंजीनियर के तौर पर शुरू किया था और आज वो इस मुकाम पर है। यहां सुंदर पिचाई के कुछ प्रेरक विचार दिए गए हैं, जो आपके असफलता की यूटर्न में बदल देंगे-
जवाब देना सीखें
जीवन में प्रतिक्रिया मत करो, हमेशा जवाब दो। किसी विषय पर केवल विचार करने से बेहतर है उसका जवाब दें।
उत्साहित करने वाले कार्य
अपने सपनों और दिल का अनुसरण करना महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसा करो जो तुम्हें उत्साहित करे।
असफलता से सीखें
अपनी असफलता को सम्मान के प्रतीक के रूप में पहनो। असफलता से ही इंसान को सीखने के लिए मिलता है।
सीमाओं से बाहर निकलें
अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाते रहो। कुछ नया करने के लिए अपनी सीमाओं से बाहर निकलना बेहद ही जरूरी है।
असुरक्षित महसूस करना
समय-समय पर खुद को असुरक्षित महसूस करने दो, यह तुम्हें एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करेगा।
सुंदर पिचाई की ये बातें हमेशा आपको आगे रहने में मदद करेंगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ