By Mahima Sharan23, Feb 2024 12:15 PMjagranjosh.com
तेज या कमजोर दिमाग वाले लोग
ऐसा देखा जाता है कि जो व्यक्ति किसी भी प्रश्न का उत्तर तुरंत देता है, उसके बारे में कहा जाता है कि आपका आईक्यू लेवल बहुत मजबूत है और जो व्यक्ति देर से उत्तर देता है, उसके लिए कहा जाता है कि आपका आईक्यू लेवल कम है।
बुद्धिमता की पहचान
किसी भी व्यक्ति का IQ ठीक होता है लेकिन मेंटल लेवल किसी भी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता को दर्शाती है। आज हम आपको बताते हैं कि मानसिक उम्र का मतलब क्या होता है और इसे कैसे परखा जा सकता है।
सबसे बुद्धिमान लोग
अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग दुनिया में अब तक के सबसे ज्यादा आईक्यू वाले लोग हैं। दोनों के दिमाग का आईक्यू लेवल 160 है। आसान भाषा में कहें तो आईक्यू लेवल बताता है कि कोई व्यक्ति कितना बुद्धिमान है।
ऐसे पता लगाएं अपनी अपनी आईक्यू लेवल
स्ट्रांग माइंड का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कुछ सामान्य बातों पर गौर करके आप अपनी आईक्यू का पता लगा सकते हैं। इसका एक समाधान यह है कि आपको अपनी गतिविधियों और रुचियों पर गौर करना होगा।
कैसी होती है एक्टिविटी?
आपकी गतिविधियां दो प्रकार की होंगी, या तो वे युवाओं की तरह होंगी या वे अडल्ट की तरह होंगी। वयस्कों की बात करें तो इन गतिविधियों में पढ़ना, दोस्त बनाना या इतिहास जानना शामिल है। जबकि वीडियो गेम, खेल या संगीत युवाओं से जुड़ी गतिविधियां हैं।
कैसे सोचते है आप?
इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप कैसा सोचते हैं। आप पहले से ही कुछ कठिन कॉन्सेप्ट के बारे में लॉजिकली सोचते हैं या आपको उनसे आगे जाने का मन नहीं है। यह भी आपकी मेंटल हेल्थ जानने का एक तरीका है।
आप चीजों को जल्दी सीखते हैं
स्ट्रांग माइंड वाले लोगों में एक और खासियत यह है कि वे नए चीजों को जल्दी से कैच कर लेते हैं। उनमें सीखने की लालसा होती है। वे कभी भी नई चीजों को सीखने से कतराते नहीं हैं। नई सीख के साथ वे लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं।
अगर आपके अंदर भी ये आदतें हैं, तो आप वाकई में एक स्ट्रांग माइंड वाले व्यक्ति हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
टीचर के चिल्लाने पर छात्रों पर पड़ते हैं ये नेगेटिव इंपैक्ट