इमोशनली मजबूत बनाएंगे सुष्मिता सेन के ये प्रेरक विचार
By Mahima Sharan15, Aug 2024 05:07 PMjagranjosh.com
सुष्मिता सेन के प्रेरक विचार
भारतीय अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। उनकी सक्सेज स्टोरी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। आज वे अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर पहुंची हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं-
नकारात्मक सोच से दूर
जो लोग असफलता से निपटने की कोशिश करते हैं, वे असफलता को आकर्षित करते हैं। जीवन में सफल होना है, तो नकारात्मक विचारों को खुद से हमेशा दूर रखें।
जमकर प्यार करें
हम सभी में कुछ न कुछ कमियां होती है, उसे स्वीकार करने में ही समझदारी है। इसलिए सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखें।
लचीलापन
कठिनाइयां हमें मजबूत बनाती हैं, लेकिन इनका सामना करने के लिए फ्लेक्सिबल होना बेहद ही जरूरी है। खुद को ऐसा बनाओ कि आप किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल सके।
लोगों के लिए मौजूद रहें
सबसे बड़ा उपहार जो आप दे सकते हैं वह है आपकी उपस्थिति और किसी जरूरतमंद व्यक्ति पर पूरा ध्यान देना। अपने प्रियजनों के लिए उपस्थित रहना बेहद ही जरूरी है।
माफ़ करें और भूल जाएं
माफ़ी एक ऐसा उपहार है जो आप खुद को देते हैं, जिससे आप खुद को नाराज़गी के बोझ से मुक्त कर लेते हैं। निरंतर बढ़ते रहने के लिए चीजों को भूलना या माफ करना अनिवार्य है।
इच्छाशक्ति
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। इसलिए अपनी इच्छाशक्ति को कभी न मरने दें। वे करें जो आप असल में करना चाहते हैं।
सुष्मिता सेन की ये बातें आपके मन में जोश भरेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
7 Quotes By Sri Sri Ravishankar On Overcoming Negative Thoughts