Taste Atlas: भारत के इन स्ट्रीट फूड को मिली सबसे खराब रेटिंग


By Priyanka Pal26, Aug 2023 06:06 PMjagranjosh.com

टेस्ट एटलस -

फूड गाइड टेस्ट एटलस ने हाल ही में इंडियन स्ट्रीट फूड की सूची में दही पुरी और पापरी चाट को सबसे बेकार रेटिंग दी है।

दही पुरी -

विशेष रूप से से महाराष्ट्र राज्य में लोकप्रिय दही पुरी को टेस्ट एटलस ने सबसे बेकार इंडियन स्ट्रीट फूड की सूची में सबसे उपर रखा है।

सेव -

सेव को एक स्टैंडअलोन स्नैक के साथ-साथ भेलपुरी और सेवपुरी जैसे व्यंजनों पर टॉपिंग के रूप में खाया जाता है और इसे सबसे बेकार फूड की सूची में दूसरा स्थान मिला है।

दाबेली -

गुजरात प्रसिद्ध इस स्ट्रीट फूड को बेकार रेटिंग वाली लिस्ट में तीसरा स्थान मिला।

बॉम्बे सैंडविच -

आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि मुंबई की प्रतिष्ठित डिश बॉम्बे सैंडविच को भी इस सूची में जगह मिली है।

अन्य व्यंजन -

अन्य व्यंजन जैसे अंडा भुर्जी को 5, दही वड़ा 6, साबूदाना वड़ा 7 और भारत के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय पापड़ी चाट को सबसे बेकार रेटिंग में आठवें नंबर पर रखा गया है।

गोभी पराठा -

फूड गाइड टेस्ट एटलस ने पंजाब का गोभी पराठा को नौवें स्थान पर रखा है।

बोंडा -

दक्षिणी भारत का बोंडा या आलू बोंडा को फूड गाइड टेस्ट एटलस ने सबसे बेकार भारतीय स्ट्रीट फूड की सूची में इसे आखिरी स्थान दिया।

GK: दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहर