बच्चे बेहतर भविष्य के लिए जरूर सिखाएं ये गुण


By Priyanka Pal22, May 2024 05:00 PMjagranjosh.com

हर माता - पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी आदतें सीखें। आगे जानिए बच्चे का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कुछ आदतों के बारे में।

धैर्य रखकर समझाना

बच्चे रोज़ाना बहुत से शरारत करते हैं। कई बार उनकी गलतियों से आपको गुस्सा भी आ जाता है। क्रोध से नकारात्मकता झलकती है इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें।

तनाव

घर में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं होती। कई बार बहुत चिंता बढ़ाने वाली बातें हो जाती हैं। बच्चों को ऐसी बातों से दूर रखें।

छोटी परेशानी

बड़ी परेशानी या निराशा में आपका साथ उसके लिए बहुत ज़रूरी है। पर छुटकी परेशानियों से निकलने का रास्ता उसे स्वयं तलाशने दें।

दूसरों का सम्मान

बच्चे को दूसरों का सम्मान करना सिखाएं। जब घर में रिश्तेदार आएं तो उनका स्वागत, सबसे नम्र लहजे में बात करना सिखाएं।

भाव

अगर आप बच्चे के अंदर भावनाएं विकसित करना चाहते हैं, तो आप पालतू जानवर या पक्षी रख सकते हैं।

सकारात्मक विचार

बच्चे को हमेशा सोने से पहले नैतिक मूल्य सिखाने वाली कहानी सुना सकते हैं। इससे वह बहुत कुछ अच्छा करना सीख जाते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

इंटरव्यू में ये शब्द माने जाते हैं Red Flag, गलती से भी न बोलें