By Priyanka Pal19, Oct 2024 01:53 PMjagranjosh.com
कई बच्चे बड़े होने के बाद भी दूसरों पर निर्भर होने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें समस्या का हल निकालने में दिक्कत आने लगती है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए बच्चों को हर उम्र में सिखाई जाने वाली आदतों के बारे में।
छोटे काम
2 से 3 साल तक के बच्चे दुनिया को समझने की शुरुआत में होते हैं, इसलिए उन्हें छोटे-छोटे काम करना सिखाएं और साथ में उनकी मदद भी करें।
जिम्मेदारी सिखाएं
खिलौने की मदद से उन्हें बताएं खेलने बाद सही जगह पर रखना। जिससे की वह अनुशासन और जिम्मेदारी सीखें।
सफाई का गुण
उन्हें खाना खाने से पहले हाथ धोने की आदत डलवाएं और इसी के साथ सुबह उठकर ब्रश करने की आदत डलवाएं। इससे वह अपने अंदर सफाई का गुण विकसित कर सकेंगे।
केयरिंग
बिस्तर ठीक करना, बर्तन सिंक में रखना या आपके साथ पौधों को पानी देना आदि। इससे वे देखभाल का गुण सीखेंगे।
टाइम मैनेजमेंट
बच्चों को समय का महत्व सिखाना बहुत जरूरी है, इसके लिए मिलकर उनके पूरे दिन की दिनचर्या बनाएं ताकि वे पढ़ाई, खेल और आराम के बीच संतुलन बना सकें।
आत्मविश्वास
उनकी छोटी-मोटी प्रॉब्लम उन्हें खुद ही सुलझाने दें, इससे वे निर्णय लेने और समस्याओं के निपटान के तरीके सीखते हैं। जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ सकेगा।
सामाजिक जिम्मेदारी
बच्चों को समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराएं। उन्हें छोटे-छोटे सामाजिक कार्यों में शामिल करें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
ये 7 हैं मीडिया की टॉप यूनिवर्सिटी, एडमिशन प्रोसेस जानिए