इन टेक्निक से दिमाग को करें ट्रेन, कभी नहीं भटकेगा मन


By Mahima Sharan18, Oct 2024 01:49 PMjagranjosh.com

दिमाग को कैसे करें ट्रेन?

एकाग्रता बढ़ाने की कारगर तकनीक आज के तेज-तर्रार शैक्षणिक माहौल में, छात्रों को प्रभावी ढंग से चीजों को समझने और विकर्षणों को कम करने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है।

पढ़ने का सही स्थान

मन की एक्रागता को बनाए रखने में स्थान एक बड़ा किरदार निभाता है। इसलिए पढ़ाई करने के लिए एक शांत स्थान चुने जहां कोई आपको परेशान न कर सकें और न ही किसी चीज में आपका मन भटके। सुनिश्चित करें की जिस कमरे में आप पढ़ाई कर रहे है, वहां, स्मार्ट फोन, टीवी जैसी कोई वस्तु मौजूद न हो।

स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें

पढ़ाई से पहले स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने से आपको प्रेरित रहने में मदद मिलती है। एक स्पष्ट लक्ष्य यह तय करने में मदद करता है कि आपकी कितने समय में कितना सिलेबस पूरा करना है। यह आपके समय को बर्बाद होने से बचाता है।

डिजिटल डिस्ट्रैक्शन को कम करें

सोशल मीडिया हमारा बहुत ज्यादा समय बर्बाद करती है। ऐसे में डिजिटल डिस्ट्रैक्शन को सीमित करना बेहद ही जरूरी है। पढ़ाई के दौरान फोन को इग्नोर करने का प्रयास करें। आप चाहें तो अपने फोन को डू नॉट डिस्टर्ब मोड में लगा सकते हैं। इससे आप व्यर्थ के नोटिफिकेशन और कॉल्स से खुद को बचा सकते हैं।

माइंडफुलनेस प्रैक्टिस

ज्यादातर बच्चों के साथ एक ही समस्या होती है कि वे एक बार में एक चीज पर फोकस नहीं कर पाते। पढ़ाई के दौरान उनका जिमाग इधर-उधर की बातों में बातों में घूमता रहता है। ऐसे में अच्छी प्रदर्शन करना इतना आसान नहीं हैं, इसलिए रोजाना माइंडफूलनेस एक्टिविटी का अभ्यास करें। माइंडफूलनेस एक्टिविटी आपके दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करता है।

एक्टिव लर्निंग

किसी चीज को लंबे समय तक याद रखने का सबसे बेस्ट तरीका है एक्टिव लर्निंग। इसके लिए आप कॉन्सेप्ट को प्रैक्टिकली चीजों के साथ जोड़ने का प्रयास करें। इसके अलावा खुद को या दूसरों को चीजें समझाने से क्लियरिटी मिलती है।

इन टिप्स की मदद से आप अपने दिमाग को भटकने से बचा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Why Internships Are Important For Student’s Career?