फोकस बढ़ाने में हेल्प करेंगी ये 7 रिएलिटी चेक


By Priyanka Pal26, Oct 2024 03:57 PMjagranjosh.com

पढ़ाई करते - करते बोरियत होना आम बात है, ऐसे में आप फोकस रहने के लिए आगे दिए जा रहे सुझाव अपना सकते हैं।

मेडिटेशन

ध्यान और योग जैसी तकनीकें मानसिक शांति और फोकस बढ़ाने में मदद करती हैं। दिन में कुछ समय मेडिटेशन करने से ध्यान केंद्रित होता है।

निर्धारित

जब आपके पास स्पष्ट लक्ष्य होता है, तो दिमाग भी उस पर फोकस करने में मदद करता है। रोजाना छोटे-छोटे लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।

डिस्ट्रैक्शन

फोन, सोशल मीडिया, और अन्य चीज़ें आपका ध्यान भटका सकती हैं। काम करते समय इनसे दूर रहें और एक शांत जगह पर बैठें।

शेड्यूल

एक अच्छा समय-सारणी या प्लान बनाएं जिससे आप सही समय पर सही काम कर सकें। टाइम मैनेजमेंट से आप बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे।

एक समय में एक काम

मल्टी-टास्किंग से फोकस कम हो जाता है। इसलिए, एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें।

ब्रेक लें

लगातार काम करने से थकान होती है। ब्रेक लेने से दिमाग को आराम मिलता है और आप दोबारा फोकस कर पाते हैं। जैसे, हर 45-50 मिनट बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें।

अच्छी नींद लें

नींद की कमी से ध्यान और फोकस पर बुरा असर पड़ता है। क्वालिटी वाली नींद लेने से आपका दिमाग तरोताजा रहता है, जिससे फोकस बढ़ता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 8 Reasons Why Online MBA Is Best For Working Professionals