बच्चों को लोगों के व्यवहार से जुड़ी ये 4 बातें जरूर समझाएं


By Mahima Sharan27, Sep 2024 04:51 PMjagranjosh.com

बच्चों को सिखाएं ये बातें

पेरेंटिग एक बेहद ही प्यारा और मुश्किल अनुभव होता है। माता-पिता का कर्तव्य होता है कि वे अपने बच्चों को कुछ जरूरी बात सिखाएं।

व्यवहार से करें लोगों की पहचान

बच्चों को लोगों के व्यवहार को परखने के लिए कहे। जरूरी नहीं कि हर करीबी अच्छे विचार रखते हो। कई बार बाहर के लोग भी मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को सही-गलत के बिच का फर्क करना सिखाएं।

उम्र देखकर न करें भरोसा

बच्चों को केवल उम्र के आधार पर लोगों की इज्जत करने के लिए न सिखाए, बल्कि इंसान के व्यवहार को देखकर उनकी रिस्पेक्ट करना सिखाएं। जरूरी नहीं की हर बार बड़े ही सही हो कई बार बच्चे भी सही होते हैं।

सहज लोगों से दोस्ती

हम सभी के अंदर एक गट फीलिंग्स होती है, जो हमें अच्छे और बुरे के बीच का अंतर समझाती हैं। बच्चों को केवल उन्हीं लोगों के करीब आने के लिए कहें, जिनके सामने में सहज और कम्फर्टेबल महसूस करते हैं।  

बाउंड्री सेट करें

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप उन्हें उनकी बाउंड्री के बारे में बताएं। बच्चों को समझाएं कि किसी को भी आपके लिमिट को क्रॉस करने की इजाजत न दें।

हर पेरेंट्स को अपने बच्चों को इन बातों से जागरूक रखना चाहिए। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

6 Tips For Students To Achieve Academic Brilliance