By Mahima Sharan12, Jan 2025 12:37 PMjagranjosh.com
बच्चों के लिए क्या है जरूरी
ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो माता-पिता अपने बच्चों को 'गलत चीजों' से बचाने के लिए जानबूझकर करते हैं। माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को नकारात्मक भावनाओं और अनुभवों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, हालांकि कई बार उनसे ही कुछ गलतियां हो जाती हैं। आज हम आपको माता-पिता के कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
फाइनेंशियल परेशानियों के बारे में बातें
बच्चों के सामने कभी भी फाइनेंशियल परेशानियों के जिक्र न करें, क्योंकि इससे उनके दिमाग पर जोर पड़ता है और वे फालतू के तनाव का शिकार हो जाते हैं।
चिल्ला कर बातें करना
घर पर लड़ाई-झगड़ा या छोटी-मोटी नोक-झोक आम बात हैं, लेकिन जब चीजें हद से ज्यादा बढ़ने लगती हैं, तो बच्चे तनाव में आ जाते हैं। घर का माहौल बच्चों के मन पर गहरा असर करती है। जिन घरों में ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं उन घरों के बच्चों का आत्मविश्वास समय के साथ कमजोर होने लगता है।
अपराधी या काल्पनिक बातें
बच्चों के मन में हर छोटी-छोटी बातें असर करती हैं। ऐसे में जब आप बच्चों के सामने अपराधी या काल्पनिक भूत-प्रेत की बातें करते हैं, तो यह चीजें उनके मन में घर कर जाती है।
स्कूल या पढ़ाई के बारे में नकारात्मक बातें
कई बार माता-पिता स्कूल, टीचर या पढ़ाई के बारे में मजाक-मजाक में गलत बातें करते हैं। यह बेशक छोटी से बात लगे, लेकिन ऐसा करने से बच्चों के मन में नकारात्मक धारणा बनने लगती है।
चुगली या बुराइयां
बच्चे आपको देखकर ही सीखते हैं। ऐसे में अगर आज आप बच्चों के सामने गलत बातें करेंगे, तो आगे चलकर उनके अंदर भी चुगली करने की आदत विकसित होगी।
अपने छोटे उम्र के बच्चों के साथ भूलकर भी न करें ये बातें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
सिर्फ अच्छा IQ नहीं, सफलता के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस होना भी है जरूरी